न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shah Rukh Khan Birthday: रोमांस के किंग को कभी मिला था बेस्ट विलेन का अवार्ड, शाहरुख खान से जुड़ी कुछ बातें

2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे बॉलीवुड के किंग के नाम से पहचान बनाने वाले शाहरुख खान Shah Rukh Khan का आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Nov 2018 7:58:56

Shah Rukh Khan Birthday: रोमांस के किंग को कभी मिला था बेस्ट विलेन का अवार्ड, शाहरुख खान से जुड़ी कुछ बातें

2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे बॉलीवुड के किंग के नाम से पहचान बनाने वाले शाहरुख खान Shah Rukh Khan का आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। आम लोग हों या फिर खास हर कोई शाहरुख खान लिए जन्मदिन की बधाइयां दे रहा है। शाहरुख खान ने अपने सालों लम्बे कैरियर में इतना प्यार कमाया है कि जन्मदिन के मौके पर उन्हें इतना प्यार मिलना बनता भी है। लोगों का ये प्यार शाहरुख खान के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

सन् 1988 में टीवी सीरियल 'फौजी' से शाहरुख खान ने अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 'सर्कस', 'इडियट', 'उम्मीद', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। बाद में शाहरुख दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए और वहां उन्होंने हेमा मालिनी की मदद से बॉलीवुड में एंट्री लेकर 'दिल आशना है' फिल्म में काम करना शुरू किया, लेकिन शाहरुख की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' सन् 1992 में रिलीज हुई। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ काम किया था।

शाहरुख खान के बारे में यह बात तो हम सब जानते हैं कि किस तरह से उन्होंने एक अनजाने शहर को अपना गुलाम बना लिया और वहां के सबसे बड़े स्टार बन गए। शाहरुख खान हमेशा से एक अच्छे अभिनेता थे लेकिन बॉलीवुड का “किंग खान” बनने में अगर उनकी किसी ने मदद की तो वो केवल उनका विश्वास था। ये शाहरुख खान का विश्वास ही था कि जिसने उन्हें करोड़ों दिलों का राजा बना दिया। शाहरुख खान ने नौजवान पीढ़ी को खुद पर भरोसा करना सिखाया है। शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड के किंग खान ही नहीं, एक ऐसी शख्सियत बन चुके हैं, जिसे देखकर सपनों पर यकीन करने की हिम्मत मिलती है। जिसे चाहते हैं, उसे इतनी शिद्दत से चाहने की हिम्मत मिलती है कि पूरी कायनात उसे हमसे मिलाने की साजिश रचने लगे।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan birthday,shah rukh khan birthday special,shah rukh khan life story,king khan,bollywood king khan

'डर' में साइको लवर और 'बाजीगर' में मर्डरर का रोल

- शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'डर' और 'बाजीगर' में काम किया, जिसमें उनका किरदार निगेटिव रहा। शाहरुख खान ने 'डर' में साइको लवर और 'बाजीगर' में मर्डरर का रोल निभाया था। 'डर' फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट विलेन रोल का अवार्ड मिला। इस वजह से शाहरुख खान की इमेज एक निगेटिव के रूप में पहचानी जाने लगी।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan birthday,shah rukh khan birthday special,shah rukh khan life story,king khan,bollywood king khan

1995 में मिला सलमान खान का साथ, फिल्म हुई सुपर-डुपर हिट

- हालांकि बाद में शाहरुख खान Shah Rukh Khan ने सलमान खान के साथ 1995 में राकेश रोशन की फिल्म 'करण-अर्जुन' में काम किया। यह फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान का ओहदा और ऊंचा कर दिया।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan birthday,shah rukh khan birthday special,shah rukh khan life story,king khan,bollywood king khan

कहे जाने लगे किंग ऑफ रोमांस

- फिल्मकार यश चोपड़ा के साथ की उनकी सभी फिल्में ‘दिल तो पागल है', ‘दिल से', ‘वीर जारा', ‘जब तक है जान' बड़ी हिट रहीं और बॉलीवुड में शाहरुख को ‘किंग ऑफ रोमांस' कहा जाने लगा। यश चोपड़ा के अलावा उनके बेटे निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ भी शाहरुख की जोड़ी हिट रही और दोनों ने एक साथ ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', ‘मोहब्बतें', ‘रब ने बना दी जोड़ी' जैसी सफल फिल्में दीं।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan birthday,shah rukh khan birthday special,shah rukh khan life story,king khan,bollywood king khan

काजोल के साथ जोड़ी हमेशा हिट साबित

- बॉलीवुड में यूं तो शाहरुख की लगभग सभी बड़ी हीरोइनों के साथ कैमेस्ट्री कमाल की रही, लेकिन ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर ‘दिलवाले' तक काजोल के साथ उनकी जोड़ी हमेशा बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई। शाहरुख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए तमाम पुरस्कार हासिल किए, जिसमें 14 फिल्मफेयर अवार्ड शामिल हैं। फिल्मों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है।

bollywood,Shah Rukh Khan,shah rukh khan birthday,shah rukh khan birthday special,shah rukh khan life story,king khan,bollywood king khan

जिससे प्रेम किया उसी को बनाया जीवन साथी

- बॉलीवुड में अपार सफलता हासिल करने वाले किंग खान अपनी निजी जिंदगी में भी किंग साबित हुए। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर शुरू होने से पहले वर्ष 1991 में गौरी से शादी कर ली थी, जिनके साथ वह लंबे समय से प्रेमसंबंधों में थे। शाहरुख के तीन बच्चे आर्यन खान, सुहाना खाना और अबराम खान हैं।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' रिलीज को पूरी तरह से तैयार है और दिवाली से ठीक पहले फिल्म 'जीरो' के 2 पोस्टर Zero Poster Release जारी किए गये हैं। कुछ महीनों पहले आए फिल्म के टीज़र ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया था और अब 'ज़ीरो' कुछ और पोस्टर्स आएं है, जिनके बाद मानों इंटरनेट पर 'आग' ही लग गई है। शाहरुख खान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इसके दो पोस्टर जारी किये हैं और उनके अलग-अलग कैप्शन लिखे हैं। एक पोस्टर में जहां शाहरुख कैटरीना Katrina Kaif के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे पोस्टर में अनुष्का के संग खिलखिलाते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक