गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई सारा अली खान (Sara Ali Khan) की पहली फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ ने प्रदर्शन के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपने टिके रहने के संकेत दे दिए हैं। इस फिल्म सोमवार को शुक्रवार के मुकाबले 40 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस 4.25 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। रनिंग डेज होने के बावजूद इतना कलेक्शन आना इस बात की जानकारी देता है फिल्म बाकी के दिनों में भी अच्छा कारोबार करेगी। हालांकि कुछ मुश्किलातों का सामना करना पड़ेगा।
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी केदारनाथ धाम में आये भीषण सैलाब की पृष्ठभूमि में आधारित सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की प्रेम कहानी को 7.25 करोड़ की ओपनिंग मिली थी और उसकी तुलना में सोमवार को करीब 40 प्रतिशत की ही गिरावट आई है जिसका मतलब है कि फिल्म इस सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर होल्ड कर जायेगी। इस सप्ताह कोई बड़ी फिल्म नहीं है इसलिए केदारनाथ के पास अच्छा मौका है। चार दिन में केदारनाथ का ने अब तक 32 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
प्रदर्शन से पूर्व ‘केदारनाथ’ को कई विवादों का सामना करना पड़ा था। फिल्म पहले निर्देशक और निर्माता के झगड़े के कारण और बाद में लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप के कारण विवादों में रही। इस फिल्म को बनाने में प्रचार खर्च सहित करीब 45 करोड़ रूपये लगे हैं। इस फिल्म से सैफ़ अली खान की बेटी सारा ने डेब्यू किया है लेकिन उनका ये डेब्यू परेशान करने वाला रहा। विवाद के कारण जब ऐसा लगा कि ये फिल्म बंद हो जायेगी तो सारा को करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के जरिये बॉलीवुड में लांच करने की घोषणा की। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह ने भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। सारा की दूसरी फिल्म आगामी 28 दिसंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।
पहले दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने 7.25 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 9.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 10.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। कमाई के मामले में फिल्म ने दूसरे दिन 34 प्रतिशत की उछाल दर्ज की थी और तीसरे दिन इस फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले 44 प्रतिशत और दूसरे दिन के मुकाबले 10 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 10.75 करोड़ की कमाई की।
#Kedarnath passes the crucial Monday test... Remain rock-steady... Fri 7.25 cr, Sat 9.75 cr, Sun 10.75 cr, Mon 4.25 cr. Total: ₹ 32 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 11, 2018














