न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘केदारनाथ’: प्रथम तीन दिन में निकला लागत का 80 प्रतिशत, मुश्किलों भरी है राह

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की पहली फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ का जादू प्रथम तीन तो दर्शकों पर चल ही गया। इ

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 6:58:33

‘केदारनाथ’: प्रथम तीन दिन में निकला लागत का 80 प्रतिशत, मुश्किलों भरी है राह

सारा अली खान (Sara Ali Khan) की पहली फिल्म ‘केदारनाथ (Kedarnath)’ का जादू प्रथम तीन तो दर्शकों पर चल ही गया। इस फिल्म ने तीन दिन में अपनी लागत का 80 प्रतिशत वसूल करने में सफलता प्राप्त कर ली है। लेकिन इसके आगे के दिन मुश्किलों भरे नजर आ रहे हैं। ‘केदारनाथ’ ने रविवार को तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.75 करोड़ का कारोबार करते हुए कुल मिलाकर 27.75 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने 7.25 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 9.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 10.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। कमाई के मामले में फिल्म ने दूसरे दिन 34 प्रतिशत की उछाल दर्ज की थी और तीसरे दिन इस फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले 44 प्रतिशत और दूसरे दिन के मुकाबले 10 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 10.75 करोड़ की कमाई की।

दिसम्बर 7 को प्रदर्शित हुई निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत मिली है। पहले दिन 7.25 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 9.75 करोड़ का कारोबार किया। दो दिन में यह फिल्म 17 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी। अनाधिकृत तौर पर बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वालों ने अनुमान लगाया था कि तीसरे दिन अर्थात् रविवार 9 दिसम्बर को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। इन लोगों का यह अनुमान सही साबित हुआ है फिल्म ने तीसरे दिन 10.75 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। फिल्म की लागत 35 करोड़ है।
इस फिल्म से अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने डेब्यू किया है। रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर 27.75 करोड़ का कारोबार करने वाली ‘केदारनाथ’ के लिए आगे का सफर काफी मुश्किलों वाला नजर आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सोमवार से कई राज्यों में अद्र्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा है। साथ ही दिसम्बर माह में विश्वविद्यालयों में भी उन कोर्सेेज की परीक्षाएँ होती हैं जिनमें सैमस्टर सिस्टम चलता है। एक ओर जहाँ ‘केदारनाथ’ पर ‘2.0’ भारी पड़ रही हैं वहीं अब दूसरी ओर परीक्षाओं की मार भी इसके व्यवसाय को बाधित करेगी।

bollywood,sara ali khan,kedarnath,kedarnath box office collection

वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड में आई आपदा के बैकड्राप पर बनी इस प्रेम कहानी को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता प्राप्त की है। सारा अली खान की इस फिल्म की तुलना जाह्नवी कपूर की ‘धडक़’ से की जा रही थी। देखने की चाह यह थी कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बाजी मारती थी। इस मामले में जाह्नवी कपूर ने सारा को पीछे छोड़ दिया है। जहाँ उनकी फिल्म ने पहले दिन 8.71 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी, वहीं दूसरी ओर सारा अली खान की फिल्म ने 7.25 करोड़ का कारोबार किया है। इस हिसाब से यह कहा जा सकता है कि जबरदस्त बाढ़ के बावजूद ‘केदारनाथ’ का गला सूखा रहा है। यह फिल्म धडक़ से कारोबार के मामले में 1 करोड़ 46 लाख पीछे रही है।

यह सही है कि बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के मामले में सारा अली खान अपनी प्रतिद्वंद्वी जाह्नवी कपूर से पीछे रह गई हैं लेकिन उन्होंने अभिनय के मामले में पूरी तरह से जाह्नवी कपूर को पीछे छोड़ दिया है। ‘केदारनाथ’ देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली जुली रही है। फिल्म अच्छी थी या बुरी यह बाद की बात है लेकिन दर्शकों ने सारा अली खान के अभिनय व खूबसूरती को सराहा है। दर्शकों का कहना है कि यह पूरी फिल्म सिर्फ सारा अली खान और इसके छायांकन के लिए याद की जाएगी।

दर्शकों का मानना है कि सारा अली खान स्क्रीन पर फ्रेश नजर आती हैं और उनके भाव वास्तविकता का अहसास कराते हैं। दर्शकों की जो प्रतिक्रिया हमें मिली है उनमें हर कोई सारा अली खान को आने वाले वक्त की सुपरस्टार बता रहा है। ऐसे में एक बाजी जाह्ववी के हाथ लगी है तो दूसरी बाजी सारा ने मार ली है। इसके अतिरिक्त सारा अली खान के पक्ष में दूसरी बात यह जाती है कि उनकी दूसरी फिल्म दो सप्ताह बाद ही प्रदर्शित होने जा रही है। रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिम्बा’ 28 दिसम्बर को आ रही है जिसे लेकर कहा जा रहा है यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12-15 करोड़ का कारोबार करने के साथ ही 100 के आँकडें को छू लेगी। एक ही महीने में दो फिल्मों का लगातार प्रदर्शित होना किसी भी नए सितारे के लिए मायने रखता है। यदि यह दोनों फिल्में सफल हो जाती हैं तो सारा अली खान का करियर जबरदस्त परवान लेगा इसमें कोई शक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल