न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद ‘दीपवीर’ का पत्ता साफ, लौटे सुपर सितारों के पास, साथ में होंगी अनुष्का शर्मा

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएँ चल रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 7:41:41

शादी के बाद ‘दीपवीर’ का पत्ता साफ, लौटे सुपर सितारों के पास, साथ में होंगी अनुष्का शर्मा

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएँ चल रही हैं। कहा जा रहा है कि इन दिनों वे दो फिल्मों की पटकथाओं पर काम कर रहे हैं जिनके नाम क्रमश: 'हीरामंडी' और 'इंशाअल्लाह' है। इसके साथ ही गलियारों में यह चर्चाएँ भी चल रही हैं कि क्या वे अपनी पसन्दीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को इन फिल्मों में लेंगे। जो दूसरे समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार ‘हीरामंडी’ का तो पता नहीं लेकिन ‘इंशाअल्लाह’ जरूर चर्चाओं में है। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेने का विचार कर रहे हैं। स्वयं सलमान खान ने एक बार कहा था कि वे संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में काम करेंगे।

जब से सलमान खान और शाहरुख खान का भंसाली के साथ काम करने की चर्चाएं चल रही हैं, उनसे ऐसा महसूस हो रहा है कि संजय लीला भंसाली अपनी पिछली तीन सुपरहिट फिल्मों—गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत— की जोड़ी को अपने से दूर कर चुके हैं। कहने को तो यह भी कहा जा रहा है कि अब इस जोड़ी का शादी के बाद दर्शकों में क्रेज खत्म हो गया है, जिसके चलते भंसाली इन दो सुपर सितारों के पास वापस लौटे हैं। ज्ञातव्य है कि भंसाली सलमान खान के साथ ‘खोमाशी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘सांवरिया’ बना चुके हैं, वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के साथ उन्होंने ‘देवदास’ का बनाई थी। भरत शाह द्वारा निर्मित और भंसाली द्वारा निर्देशित ‘देवदास’ की लागत उस जमाने में 50 करोड़ रुपये थी।

bollywood,sanjay leela bhansali,ranveer singh,deepika padukone,Salman Khan,Shah Rukh Khan

अभी सलमान खान और शाहरुख खान की भंसाली कैम्प में वापसी की चर्चाएँ समाप्त भी नहीं हुई हैं और भंसाली प्रोडक्शन में अनुष्का शर्मा की एंट्री के समाचार आने लगे हैं। अर्थात् दीपिका पादुकोण का पूरी तरह से भंसाली बैनर से पत्ता साफ हो गया है। खबरों के अनुसार भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का शर्मा सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखाई दे सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो यह दूसरा मौका होगा जब वे सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इससे पहले वर्ष 2016 में अनुष्का शर्मा ‘सुल्तान’ में उनके साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि अभी तक इन समाचारों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह सब अफवाह मात्र है।

बात करें अनुष्का शर्मा के वर्तमान की तो वे इन दिनों अपनी आगामी 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘जीरो’ का प्रमोशन कर रही हैं, जिसमें वे एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। ज्ञातव्य है कि अनुष्का शर्मा ने अपना डेब्यू शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ किया था। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था। इसके बाद वे शाहरुख खान के साथ ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुकी हैं। ‘जीरो’ का निर्देशन आनन्द एल.राय ने किया है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी अहम् भूमिका निभा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक