न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज से पहले पढ़ लीजिए फिल्म का Review, राजपूती मान-सम्मान को सलाम करती है ‘पद्मावत’

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jan 2018 12:09:07

रिलीज से पहले पढ़ लीजिए फिल्म का Review, राजपूती मान-सम्मान को सलाम करती है ‘पद्मावत’

निर्माता : वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
लेखक निर्देशक : संजय लीला भंसाली
कलाकार : दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी, जिम सर्भ
संगीत : संजय लीला भंसाली
कोरियोग्राफी : रेमो डिसूजा

संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यह फिल्म राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा में प्रदर्शित नहीं होगी। फिल्म प्रदर्शन से पूर्व इसे मीडिया को विशेष स्क्रीनिंग के जरिये दिखाया गया। बेहद उत्सुकता के साथ देखी गई इस फिल्म को जो रिव्यू मिले हैं उसने इसके विरोध को राजनीतिक इच्छापूर्ति का जरिया सिद्ध कर दिया है।

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,padmavati,movie review,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,entertainment,gossips

पद्मावत देखने के बाद शिद्दत से इस बात का अहसास होता है कि संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन निर्देशक हैं। उन्होंने विषय के साथ पूरा न्याय करने का प्रयास किया है, लेकिन वो पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए हैं। फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है लेकिन समय के साथ दर्शकों का उत्साह जिस स्तर पर पहुँचना चाहिए था, वो नहीं हो पाता। भंसाली की सबसे बड़ी कमजोरी इसके फिल्माने में रही है। फिल्म के कई दृश्य ऐसे हैं जो दर्शकों के जेहन में बाजीराव मस्तानी की यादें ताजा कर देते हैं। मध्यान्तर के बाद कुछ समय के लिए अपनी राह से पलटी यह फिल्म क्लाइमैक्स के दौरान दर्शकों को अपने मोहपाश में बांधने में सफल होती है। जिस तरह से संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म का अन्त फिल्माया है वह काबिल-ए-तारीफ है। इसे देखते हुए ऐसा लगता कि फिल्म एक अलग ही स्तर पर पहुँच गई है लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

अदाकारों की बेमिसाल अदाकारी

फिल्म के तीन महत्त्वपूर्ण किरदार—अलाउद्दीन खिलजी, पद्मावती और राव राजा रतन सिंह—हैं, इनकी भूमिकाएँ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अभिनीत की हैं। इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि इन तीनों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं सशक्तता के साथ परदे पर जीवंत किया है। विशेष रूप से रणवीर सिंह अपनी अदाकारी से अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को बड़े परदे पर जीवंत करने में कामयाब रहे हैं। उनके हिस्से में आए कुछ दृश्य ऐसे हैं जहाँ वे बेहद खंूखार दिखते हैं। उनके अभिनय की सफलता में सहायक रहा है उनका मेकअप, जिसके लिए भंसाली की तारीफ करेंगे जो उन्होंने सोचा है।

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,padmavati,movie review,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,entertainment,gossips

दीपिका पादुकोण पद्मावती को पूरी तरह से परदे पर उतारने में कामयाब रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय से पद्मावती की सुंदरता और वीरता का बखूबी अहसास कराया है। दीपिका ने पद्मावती की भूमिका में जान फूंक दी है। निश्चित तौर पर वे वर्ष 2018 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के समस्त पुरस्कार अपनी झोली में डालने में कामयाब होंगी। राव राजा रतन सिंह की भूमिका में शाहिद कपूर जमे हैं। उनका किरदार बेहद शांत है। उनकी अदाकारी संयमित है, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहती है।

इन तीन अदाकारों के अतिरिक्त फिल्म में दो और ऐसी भूमिकाओं हैं जिन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोडऩे में कामयाब प्राप्त की है। देखने में तो यह छोटी थी लेकिन इनका असर व्यापक है। अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी के रूप में अदिति राव हैदरी और राज्यगुरू सेनानायक के रूप में जिम सर्भ ने अपनी अदाकारी से गहरी छाप छोड़ी है। जिम सर्भ के चेहरे पर उभरे भावों और बोलती आँखों से सब कुछ बयां कर दिया है। इन्हें देखते हुए हमें गुजरे जमाने के खलनायक जयन्त और के.एन. सिंह का ध्यान आता है, जो अपने भावों और आँखों से दर्शकों को डराने में कामयाब होते थे।

bollywood,sanjay leela bhansali,padmaavat,padmavati,movie review,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,entertainment,gossips

गोलियों की रासलीला— रामलीली और बाजीराव मस्तानी के बाद इस फिल्म का संगीत स्वयं संजय लीला भंसाली ने दिया है। उन्होंने पटकथा को ध्यान में रखकर ही संगीत तैयार किया है जो कहीं पर भी फिल्म की गति में बाधक नहीं बनता है। फिल्म का हर गीत कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करता है। भंसाली अपनी फिल्मों के गीतों को भव्य पैमाने पर फिल्माते हैं, यहाँ भी उन्होंने यही किया है। गीतों का फिल्मांकन भव्य और खूबसूरत है।

फिल्म के संवाद असरकारक हैं। कई ऐसे दृश्य हैं जो सामान्य होते हुए अपने संवादों के बल पर भारी साबित हो गए हैं। दर्शकों ने कई संवादों पर खुलकर तालियाँ बजाई हैं।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि संजय लीला भंसाली ने देश के राजपूती मान सम्मान को बखूबी परदे पर उतारा है। इस फिल्म का विरोध करने वालों को भयमुक्त होकर पहले फिल्म देखनी चाहिए उसके बाद कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर