न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बायोपिक से पहले आई बुक, संजय नाराज, ठोकेंगे मुकदमा

राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ के प्रदर्शित होने से पहले ही संजय दत्त की जिन्दगी पर लिखी किताब के बाजार में आ जाने से संजय दत्त परेशान हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 12:54:12

बायोपिक से पहले आई बुक, संजय नाराज, ठोकेंगे मुकदमा

राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ के प्रदर्शित होने से पहले ही संजय दत्त की जिन्दगी पर लिखी किताब के बाजार में आ जाने से संजय दत्त परेशान हैं। ‘द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय’ के नाम से प्रकाशित हुई इस पुस्तक के लेखक यासर उस्मान हैं। इस पुस्तक को लेकर संजय दत्त का कहना है कि इस किताब को लिखने से पहले उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। संजय दत्त ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

अब संजय दत्त ‘द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय’ नामक किताब के लेखक और प्रकाशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि जीवनी के लिए उन्होंने किसी को भी अधिकृत नहीं किया था। इसके जवाब में प्रकाशक ने फैसला किया है कि किताब की कोई भी सामग्री मीडिया में जारी नहीं की जाएगी। अभिनेता ने यह भी कहा कि जल्दी ही उनकी प्रामाणिक आत्मकथा आएगी। संजय ने सोशल मीडिया के जरिए यासर उस्मान द्वारा लिखी और जगनॉर्ट द्वारा प्रकाशित किताब के बारे में एक बयान जारी किया है।

bollywood,sanjay dutt,yasser usman,legal notice,biography

अभिनेता ने लिखा है, ‘मैंने न तो जगनॉर्ट प्रकाशन और न यासर उस्मान को मेरी जीवनी लिखने/प्रकाशित करने के लिए अधिकृत किया था। हमारे वकीलों ने उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसके जवाब में जगनॉर्ट पब्लिकेशन्स ने कहा है कि प्रस्तावित पुस्तक की सामग्री प्रमाणिक सूत्रों से सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि, समाचार पत्रों में मेरे बारे में छपने वाले अंश आंशिक रूप से मेरे पुराने साक्षात्कारों पर आधारित होते हैं, बाकी सब सुनी-सुनाई बातें होती हैं। 1990 के दशक के समाचार पत्र और गॉसिप पत्रिकाओं में छपी ज्यादातर खबरें बस कल्पना हैं और सच नहीं हैं। अगली कार्रवाई के लिए मैं अपनी कानूनी टीम के साथ परामर्श कर रहा हूं।’

साथ में किए एक अन्य पोस्ट में संजय ने कहा, ‘मैं आशा करता हूं कि बेहतर समझ बढ़ेगी और आगे से कोई ऐसे अंश नहीं छापेगा, जिससे मेरी या मेरे परिवार की भावनाएं आहत हों।’
जगनॉर्ट ने अपने बयान में कहा है कि किताब को लेकर संजय के परेशान होने के बारे में जानकर टीम दुखी है। हालांकि अपने बचाव में कहा कि किताब कड़ी मेहनत से तैयार की गई है और किताब में जिन सूत्रों पर भरोसा किया गया है, उनके बारे में स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया है। बयान में कहा गया है, ‘संजय दत्त की इच्छा का सम्मान करते हुए, हम आगे अब किताब की कोई सामग्री मीडिया में जारी नहीं करेंगे।’

bollywood,sanjay dutt,yasser usman,legal notice,biography

संजय ने अपने प्रशंसकों को जल्दी ही अपनी आत्मकथा आने की खुशखबरी दी है। संजय ने कहा, ‘मेरी आधिकारिक आत्मकथा जल्द ही आएगी, जो प्रमाणिक और तथ्यों पर आधारित होगी।’

‘द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड्स बैड बॉय’ में संजय के जीवन की शुरुआत से लेकर उनकी आगे की जिंदगी के बारे में लिखा गया है कि कैसे उनके माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त मिले, कैसे दोनों शादी के बंधन में बंधे, संजय ने बोर्डिंग स्कूल के जीवन का कैसे सामना किया, उनकी मां का निधन, पिता और बहनों के साथ उनका संबंध, नशे की लत जैसी बातों का जिक्र किया गया है।

किताब के कई हिस्सों में उनके प्रेम संबंधों, ब्रेकअप, अंडरवल्र्ड के साथ उनकी बातचीत, 1993 मुंबई श्रृंखलाबद्ध विस्फोट मामले में नाम आना, सुधरे इंसान के रूप में मौजूदा छवि और उनकी बेहद सराही गई फिल्म ‘मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस.’ में उनके किरदार पर भी प्रकाश डाला गया है। बता दें कि जल्द संजय दत्त की बायोपिक भी रिलीज होनी है। उनकी बायोपिक में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह