न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'सुल्तान' का दाव, हुआ बुरा हाल

'सुल्तान' फिल्म भारत में साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसके ठीक 2 साल बाद इस फिल्म को चीन में रिलीज किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Sep 2018 1:38:56

चीनी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'सुल्तान' का दाव, हुआ बुरा हाल

चीनी बॉक्स ऑफिस China Box Office पर सलमान खान Salman Khan की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को मिले बढ़िया रिस्पॉन्स के बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘सुल्तान Sultan’ को रिलीज़ किया गया लेकिन इस बार भाईजान का जादू चीनी सिने प्रेमियों पर नहीं चला। 'सुल्तान' फिल्म भारत में साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसके ठीक 2 साल बाद इस फिल्म को चीन में रिलीज किया गया। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म के पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन जुटा पाने की उम्मीद जताई थी लेकिन चाइना के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का पहले दिन ही बुरा हाल हो गया है। शुक्रवार को चीनी बॉक्स ऑफिस पहुंची इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन साढ़े छह करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने कमाई के मामले में कुछ तेजी दिखाई और दो दिन में कुल मिलाकर 14.38 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। लेकिन ये आंकड़ा बहुत सुकून देने वाला नहीं है ऐसे में देखना होगा कि रिलीज के तीसरे दिन रविवार को फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। अगर फिल्म तीसरे दिन दर्शकों को तेजी से जुटाने में सफल होती है तो पासा पलट सकता है और ये फिल्म सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ की सफलता का इतिहास दोहरा सकती है। 'सुल्तान' फिल्म को चीन में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है लेकिन पहले दिन के कलेक्शन में इसका कोई भी फायदा होता हुआ नहीं दिख रहा।

'सुल्तान' फिल्म को चीन में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' कड़ी टक्कर दे रही है जिसका सीधा असर कलेक्शन पर नजर आ रहा है। 'सुल्तान' फिल्म ने भारत में पहले दिन 36.54 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं चीन में पहले दिन इतना कम कलेक्शन कर पाने से सलमान खान के फैंस का दिल जरूर टूट सकता है। ऐसे में अगर ये फिल्म पहले वीकेंड पर बढ़िया प्रदर्शन करने में असफल रहती है तो जल्दी ही रेस से बाहर हो जाएगी और टॉम क्रूज की फिल्म के आगे भारतीय फिल्म को थियेटर से आउट होना पड़ेगा। अब सारी निगाहें रविवार के आंकड़ों पर रहेंगी जो फिल्म के लिए आगे की राह के बारे में रास्ता दिखा सकता है।

‘बजरंगी भाईजान’ की ही तरह सलमान की इस फिल्म ने देश में बंपर सफलता हासिल की थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक