न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का गाना 'पार्टी चले ऑन' हुआ रिलीज, लंबे अरसे बाद डांस करते नज़र आये बॉबी देयोल

रिलीज़ से पहले फिल्म का एक और नया गाना ‘पार्टी चले ऑन’ रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jun 2018 12:54:50

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का गाना 'पार्टी चले ऑन' हुआ रिलीज, लंबे अरसे बाद डांस करते नज़र आये बॉबी देयोल

सलमान खान की ‘रेस 3’ को रिलीज़ होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। बता दे, रेस की पिछली दोनों कडिय़ों में अब्बास मस्तान और सैफ अली खान ने अहम् भूमिका निभाई, जबकि निर्माण रमेश तौरानी का ही था। अब पासा पलट गया है फिल्म में सलमान खान का प्रवेश हो गया। न सिर्फ अभिनेता के तौर पर बल्कि वे इस फिल्म के सह निर्माता भी हैं। इसी के चलते सारे निर्णय उनके द्वारा लिए जा रहे है। इस फिल्म को कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डीसूजा ने निर्देशित किया है।

नया गाना ‘पार्टी चले ऑन’ रिलीज

वही रिलीज़ से पहले फिल्म का एक और नया गाना ‘पार्टी चले ऑन’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह के अलावा बॉबी देयोल, साकिब सलीम और अनिल कपूर भी साथ में झूमते नजर आ रहे हैं। गाना को मीका सिंह के साथ लुलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है। जबकि म्यूजिक दिया है विक्की, हार्दिक ने। म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं डीजे चेतास। जैसा कि टाइटल से ही साबित हो रहा है ‘पार्टी चले ऑन’ एक पार्टी बेस्ड गाना है और यकीनन अब इस साल होने वाली पार्टियों में छाने का दम रखता है। गाने में सलमान खान के साथ सभी स्टार्स ने अपने कदम डांस फ्लोर पर थिरकाए हैं। इस गाने में बॉबी देयोल को एक लंबे अर्से बाद डांस करते देखेंगे। वहीं जैकलीन और सलमान खान की जोड़ी हमेशा की तरह बढ़िया लग रही है। मीका सिंह ने एक बार फिर सलमान खान के गाने में जान फूंकी है। इससे पहले मीका सलमान के लिए ‘आज की पार्टी’ और ‘जुम्मे की रात’ जैसे सुपरहिट गाने गा चुके हैं।

फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं

- अब तक इस फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं।
- इससे पहले- हीरिए, सेल्फिश और अल्लाह दुहाई जैसे गाने सामने आए थे।
- इन सभी गानों को दर्शकों ने पसंद किया था और ये सभी गाने फिल्म को देखने की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं।
- ये फिल्म ईद के मौके पर यानि अगले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। यानि कि बस अब इंतजार खत्म होने वाला है।
- ‘रेस’ की सभी फ्रेंचाइजी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है और ऐसा भी इस बार लग रहा है। इस बार इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री ने इस फिल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित कर दिया है। देखने वाली बात ये होगी कि क्या ये फिल्म पिछली फिल्मों की ही तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएगी या फिर उन्हें भी कहीं पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बनाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक