न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलासा : 'जीरो' के लिए शाहरुख खान नहीं यह खान था पहली पसंद

आनंद एल राय Anand L Rai और शाहरुख खान Shah Rukh Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो Zero' के ट्रेलर को लॉन्च हो चुका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Nov 2018 9:00:48

खुलासा : 'जीरो' के लिए शाहरुख खान नहीं यह खान था पहली पसंद

आनंद एल राय Anand L Rai और शाहरुख खान Shah Rukh Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो Zero' के ट्रेलर को लॉन्च हो चुका है। तक़रीबन 180 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। शाहरुख के करीबी दोस्त सलमान मूवी में कैमियो रोल में नजर आएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के करियर का अब तक का सबसे मुश्किल रोल है। फिल्म में क्योंकि शाहरुख खान बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं तो उसके हाव-भाव पकड़ना भी खासा दिक्कत भरा रहा। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले जीरो के लिए सलमान को अप्रोच किया गया था। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख के किया है। ट्रेलर लांच के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि ''सलमान जीरो का हिस्सा बनना चाहते थे क्योंकि पहले बउआ सिंह का रोल उन्हें ऑफर हुआ था। लेकिन किसी वजह से वे ये मूवी नहीं कर पाए, उन्हें फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी थी। इसलिए वे किसी ना किसी तरह से इसका हिस्सा बनना चाहते थे।''

bollywood,Salman Khan,Shah Rukh Khan,zero,zero movie,zero trailer launch,watch zero trailer

शाहरुख ने कहा, ''फिर सलमान ने मुझे फोन किया और कहा अबे एक पिक्चर है तू कर दे।'' बता दें, सलमान भी अपने खास दोस्त शाहरुख की मूवी को प्रमोट करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शाहरुख के फैन द्वारा ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कुछ बौने लोग बैठे हैं। इनमें से एक ने सलमान से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा- सलमान भाई ने गाड़ी रोक कर बुलाया, खाना खिलाया। इसके बाद उन्होंने हम लोगों को जीरो फिल्म प्रमोट करने को कहा।

मुश्किल नहीं था जीरो में बौने का रोल करना

शाहरुख खान का कहना है कि जीरो में बौने का रोल करना उनके लिए मुश्किल नहीं था। वे कहते हैं, ''मेरे लिए ये करेक्टर आसान था। लेकिन अनुष्का शर्मा के लिए मुश्किल। मेरी परेशानी VFX और सिनेमेटोग्राफी से आसान हो गई थी। फिल्म करते वक्त मैंने फ्रीडम फील की। ये फिल्म बनानी नहीं थी जीनी थी। ये मूवी जिंदगी का फलसफा है।''

bollywood,Salman Khan,Shah Rukh Khan,zero,zero movie,zero trailer launch,watch zero trailer

आखिरी बार शाहरुख ने कब फील किया था जीरो?

शाहरुख ने कहा, ''मैं हर बात पर लूजर फील करता हूं। एक दिन जब मैंने अबराम को साथ में बैठने के लिए कहा और वो नहीं बैठा। तो मुझे लगा इसने ऐसा क्यों किया? क्या मैं अच्छा बाप नहीं हूं? क्या मैंने इसे समय नहीं दिया? तब मैंने बहुत लूजर फील किया। फिर मेरी पत्नी ने मुझे समझाया। हर चीज में मैं ऐसा ही फील करता हूं।''

एक बौने की इमोशन्स से भरी अनकही कहानी

वही अगर ट्रेलर की बात करे तो जीरो एक लव स्टोरी नजर आ रही है। लेकिन ये लव स्टोरी इसलिए खास है, क्योंकि इसमें 38 साल के एक बौने को एक व्हील चेयर पर चलने वाली एक लड़की से प्यार हो जाता है। ये मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह ठाकुर की कहानी है, जो 38 साल के हो गए हैं, लेकिन बौनेपन के कारण उनकी शादी अब तक नहीं हो पाई। एक रोज उनके हाथ अनुष्का शर्मा की फोटो लग जाती है और वे उन्हें अपना दिल दे बैठते हैं। मेट्रोमोनियल वाले बउआ को बताते हैं कि लड़की हिलती बहुत है, लेकिन बउआ इसका मतलब समझ नहीं पाते, जब हकीकत में अनुष्का को व्हीलचेयर पर बैठा देखते हैं तो उनके कबूतर उड़ जाते हैं। दरअसल, बउआ कबूतर हाथ में लेकर पहुंचते हैं। इसके बाद शुरू होती है दोनों की लव स्टोरी। धीरे-धीरे अनुष्का भी बउआ को पसंद करने लगती हैं। इसी दौरान कटरीना कैफ की एंट्री होती है। दरअसल, कटरीना बउआ का बचपन का प्रेम हैं, लेकिन बउआ के बौने रह जाने के कारण कटरीना का रास्ता अलग हो जाता है और वे एक बड़ी स्टार बन जाती हैं।

बउआ कटरीना को भी नहीं भूला पाते। वापस से दोनों दोस्त बन जाते हैं। इस बीच ये कहानी एक लव ट्राइंगल का रूप ले लेती है। साथ ही प्रेम में बउआ कुछ भी करने वाले आशिक बन जाते हैं। शाहरुख और अनुष्का की अदाकारी एक तरफा नजर आ रही है। वे बहुत हद तक बर्फी की प्रियंका चोपड़ा जैसी लगी हैं। फिल्म के डायलॉग भी हंसाने वाले हैं। शादी न होने से परेशान एक बौने इंसान की कहानी अभी तक किसी हिंदी फिल्म में नहीं दिखाई गई। स्टोरी असाधारण है, इसलिए दर्शकों को पसंद आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक