न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साजिद नाडियाडवाला ने दिए संकेत बनेगी ‘किक-3’

सलमान खान की आगामी फिल्म रेस-3 इस वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। अभी इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन उससे पहले ही उनकी आने वाली दूसरी फिल्मों की बातें हो रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Mar 2018 11:08:01

साजिद नाडियाडवाला ने दिए संकेत बनेगी ‘किक-3’

सलमान खान की आगामी फिल्म रेस-3 इस वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है। अभी इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, लेकिन उससे पहले ही उनकी आने वाली दूसरी फिल्मों की बातें हो रही हैं। रेस 3 के बाद सलमान खान ‘दंबग 3‘, ‘भारत’ और ‘किक 2‘ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

साजिद नाडियाडवाला की ‘किक-2’ आगामी वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने की बात की जा रही है। हालांकि अभी तक इस फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है।

हाल ही में डीएनए से बात करते हुए इस फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने ऐसी किसी भी खबर को गलत बताया है। साजिद ने कहा कि, ‘यह सच नहीं है। मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं। मैं बस इतना कह पाऊंगा कि यह कुछ अलग होगा। ‘किक 2’ काफी बड़ी फिल्म है। सलमान के साथ जो भी काम करता है उसकी जिम्मेदारी होती है कि वह उनके फैंस की उम्मीदों पर खरा उतर सके।’

bollywood,sajid nadiadwala,Salman Khan,kick 3,kick 2,kick 2 movie,kick 2 songs,download kick 2

साल 2014 में रिलीज हुई ‘किक’ के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले साजिद इस फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। साजिद इन दिनों इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे है। जब साजिद से पूछा गया कि ‘किक’ के सीक्वल बनाने की खबर पर सलमान का रिएक्शन कैसा था तो उन्होंने हसते हुए कहा कि, ‘उनका रिएक्शन हमेशा बाद में आता है। वह फिल्म को करने के लिए हामी भर देते हैं और एक महीने के बाद वह फिल्म की पटकथा सुनते हैं। उसके दो महीने बाद वह उस पर रिएक्ट करेंगे।’

साजिद आगे कहते है कि, ‘सलमान जब भी सेट पर आते हैं तो वह को-राइटर बन जाते हैं। निर्देशक, निर्माता और उनके बीच की जो कैमेस्ट्री होती है वह बहुत काम आती है। हम हमेशा फिल्में बनाने की प्लानिंग करते है। मुझे इस फिल्म के स्क्रिप्ट को पूरा करने के लिए एक साल चाहिए।’

‘किक 3’ के बारे में सवाल किए जाने पर साजिद ने कहा कि, ‘मैं किक के समय काफी नर्वस था क्योंकि यह मेरी पहली फिल्म थी। अगर दूसरी फिल्म सफल होती है तो किक 3 के बनने के चांस होंगे। अगर हम एक बार फिर डेविल की कहानी को सफलतापूर्वक कह पाएंगे, इसकी उम्मीद की जा सकती है।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह