न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection: पहले दिन रही 'बाजार' में मंदी, फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रूपये

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान Saif Ali Khan की फिल्म बाजार इस शुक्रवार रिलीज हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Oct 2018 3:06:23

Box Office Collection: पहले दिन रही 'बाजार' में मंदी, फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रूपये

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान Saif Ali Khan की फिल्म बाजार इस शुक्रवार रिलीज हुई है, इस फिल्म में गंभीर किरदार निभाकर सैफ ने दर्शकों का तो दिल जीत लिया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस Box Office पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म का पहला दिन बेहद ही निराशा जनक रहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2-2.5 करोड़ की ओपनिंग दी है। फर्स्ट डे कलेक्शन को देखने के बाद उम्मीद जताई जा सकती है कि कम से कम वीकेंड में फिल्म अच्छी कमाई कर ले। सैफ अली खान की 'बाजार Baazaar' को फिल्म क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं, लेकिन फर्स्ड डे कलेक्शन के मामले में उनकी फिल्म फिसड्डी रह गई। फिल्म बाजार का निर्देशन गौरव के चावला ने किया हैं। बाज़ार के लिए उन्होंने स्टॉक ट्रेडिंग जैसे मुश्किल टॉपिक पर शानदार फिल्म बनने की कोशिश की हैं। जैसे हमने आपको बताया, फिल्म बाज़ार में सैफ अली खान का अभिनय पैसा वसूल लगता हैं। शायद पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म और अच्छा कलेक्शन करे। बाजार में सैफ अली खान के अलावा रोहन मेहरा, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह मुख्य किरदार में हैं। 'बाजार (Baazaar)' का बजट लगभग 35-40 करोड़ रु. के बीच बताया जाता है, ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

'सैक्रेड गेम्स' में अपने जबरदस्त एक्टिंग से दिल जीत लेने वाले सैफ को लेकर अब दर्शक सीरियस रोल में ही देखना पसंद कर रहे हैं। बता दें, सैफ अली खान ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ सिल्वरस्क्रीन पर दस्तक दी है। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जानदार एक्टिंग और शेयर बाजार की चकरा देने वाली दुनिया अपने चक्रव्यूह में उलझाकर रख देती है। 'बाजार (Baazaar)' हमारे सामने ऐसी दुनिया लेकर आती है, जिससे हम बहुत रू-ब-रू नहीं हैं। सैफ अली खान की फिल्म लव, मनी और धोखे का रोमांचक बाजार है। 'बाजार (Baazaar)' में सैफ अली खान ने शकुन कोठारी का किरदार मंजे हुए ढंग से निभाया है। सैफ अली खान के एक्सप्रेशंस और एटीट्यूड वाकई इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट रहा है। रोहन मेहरा ने छोटे शहर के युवा रिजवान का किरदार अच्छे ढंग से निभाया है, कई मौकों पर वे दिल को छू जाते हैं। राधिका आप्टे ने भी अपने किरदार को हमेशा की तरह अच्छे से किया है, हालांकि चित्रांगदा सिंह के पास करने के लिए ज्यादा नहीं है, लेकिन उनके एक्सप्रेशंस बहुत ही कमाल हैं, और उनका चेहरा काफी कुछ कह जाता है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बाजार का सामना आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो से है। फिल्म बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। बधाई हो अपनी कहानी के कारण दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म बधाई हो रिलीज से पहले फिल्म मेकर्स ने इस इस फिल्म का प्रोमो और टीजर रिलीज किया था, जोकि सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। इसके बाद यह फिल्म दर्शकों को अपने ओर खीचने में कामियाब हो गयी। खैर, अगर बात सैफ अली खान की करें तो फिल्म बाजार सफल होना उनके करियर में बहुत मायने रखता है। बाजार फिल्म के रिलीज से पहले सैफ चेफ, रंगून, कालाकांदी जैसे फिल्मों में नजर आए थे। उनकी यह फ़िल्में कब आई और कब चली गई पता नहीं चला। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा बिजनेस नहीं किया था। ऐसे में अगर बाज़ार भी असफल हो जाती हैं तो बॉलीवुड में अपने आपको टिके रखना मुश्किल हो सकता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल