न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा - 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए'

क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Aug 2018 8:42:15

अक्षय कुमार की 'गोल्ड' देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा - 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए'

क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। सचिन तेंदुलकर समाजिक मुद्दों के प्रति, सड़क सुरक्षा, खिलाड़ियों को लेकर और साथ ही बॉलीवुड पर भी अक्सर कमेंट रखते हैं। सचिन तेंदुलकर को फिल्मों का भी खासा शौक है इसलिए जब भी वह कोई अच्छी फिल्म देखकर आते हैं तो उस फिल्म के प्रति अपनी राय जरुर देते हैं। हाल ही में हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर बनी फिल्म 'सूरमा' को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की थी।

इस बार सचिन तेंदुलकर ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के बारे में अपनी राय सोशल मीडिया पर व्यक्त की है। सचिन तेंदुलकर को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सचिन ने कहा इस फिल्म को देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म में एक जगह राष्ट्रगान आता है। लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर फिल्म से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने इस फिल्म के मेकर्स की जमकर तारीफ की। खासतौर पर सचिन ने पटकथा की बहुत प्रशंसा की।

उन्होंने टि्वटर पर लिखा, उन्हें फिल्म देखकर गौरव का अहसास हुआ। सचिन तेंदुलकर ने लिखा- जब भी मैं राष्ट्रगान सुनता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते है। मुझे लगता है हर खिलाड़ी के साथ यही होता होगा। यह गान हमारे भीतर राष्ट्रप्रेम का जज्बा पैदा करता है और हम गर्व से भर जाते हैं। आजादी की सालगिरह पर पहला गोल्ड मेडल जीतने की कहानी सेलिब्रेट करना अद्भुत काम है। सचिन ने बुधवार को इस ऐतिहासिक पलों पर आधारित फिल्म को देखने का अनुरोध लोगों और खिलाड़ियों से किया।

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी यह फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ भी की।

बता दे, इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह भारत 1947 की आजादी के बाद हॉकी में पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और मौनी रॉय हैं। अन्य कलाकारों में कुणाल कपूर भी हैं। यह फिल्म 12 अगस्त 1948 के यादगार लम्हों की कहानी है, जब आजादी के 362 दिन बाद लंदन के वेंबले स्टेडियम में, भारत ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था।

बता दें कि फिल्म की कहानी आजाद भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडल पर आधारित है। इस फिल्म में आजाद भारत के लिए 'गोल्ड' जीतने का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ियों और कोच की जिंदगी को दिखाया गया है। गौरतलब है कि टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक