न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : रवीना बोलीं - कई लोग इस मूवमेंट का फायदा उठा रहे हैं

आपको समझना होगा कि हर वक्त सामने वाले की इच्छा गलत नहीं होती है। कभी यदि कोई आपकी तारीफ कर रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Oct 2018 6:17:04

#MeToo : रवीना बोलीं - कई लोग इस मूवमेंट का फायदा उठा रहे हैं

कुछ दिनों पहले शुरू हुआ #MeToo कैंपेन आज लगभग 2 दर्जन लोगों को अपने लपेटे में ले चूका है। नाना पाटेकर विकास बहल, सुभाष कपूर, साजिद खान, रजत कपूर और आलोकनाथ के चरित्र पर अब तक कई लोग ऊंगलियां उठ चुकी है। इन आरोपों के बाद इन सबसे उनका काम छीन लिया गया है। वही इस बीच एक्ट्रेस रवीना टंडन Raveena Tandon ने आज तक के खास कार्यक्रम "मुंबई मंथन 2018" में #MeToo कैंपेन के बारे में खुलकर बातचीत की। रवीना हाल ही में CINTAA की एडवाइजरी कमेटी की सदस्य चुनी गई हैं।

उन्होंने कहा, "आपको समझना होगा कि हर वक्त सामने वाले की इच्छा गलत नहीं होती है। कभी यदि कोई आपकी तारीफ कर रहा है और कह रहा है कि आप बहुत अच्छी लग रही हैं या कोई आपको शाबाशी दे रहा है तो हमेशा उसके इरादे गलत नहीं होते।"

रवीना ने कहा कि कई लोग इस मूवमेंट का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुछ लोग ऐसे हैं जो #MeToo का फायदा उठाना चाहते हैं। हालांकि पहले की तुलना में आज हालात सुधरे हैं। एक वक्त था जब महिलाओं को ऐसी सिचुएशन में समझ नहीं आता था कि जाएं तो कहां जाएं। अब हालात सुधरे हैं। अब हमारे पास एक ग्राउंड है जहां महिलाएं खड़ी होकर अपनी बात कह सकती हैं।"

# नेपोटिज्म पर रवीना

"हां, ये एक फैक्ट है। इंडस्ट्री में आउटसाइडर के लिए काम करना मुश्किल होता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि हमारे पास सक्सेस स्टोरीज नहीं हैं। हमारे पास शाहरुख खान, कंगना रनौत, सोनू सूद, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ जैसे बड़े नाम हैं। ऐसा नहीं है कि मेजोरिटी में इंडस्ट्री के बच्चे ही हैं। बहुत सारे लोग हैं जो बाहर से आए हैं और सक्सेस हुए हैं।"

"मैं इंडस्ट्री चाइल्ड हूं लेकिन मैंने कभी अपने पिता से नहीं कहा कि मुझे लॉन्च करें। मैंने कहा अगर मुझमें टैलेंट होगा तो मुझे काम मिलेगा। मैं अपने खुद के पैरों पर खड़ी हुई। हालांकि, मुझे पोर्टफोलियो नहीं भेजना पड़ा। यहां-वहां तस्वीरें नहीं भेजनी पड़ी कि मुझे काम दे दीजिए। मैं रवि टंडन की बेटी हूं मुझे काम दे दीजिए। लोगों ने मुझे कॉलेज में और इधर-उधर देखा था, जिसके बाद मुझे काम ऑफर किया था।"

bollywood,raveena tandon,metoo,metoo movement,metoo campaign

# सोशल मीडिया से बदली स्टार्स की लाइफ

रवीना ने कहा, "सोशल मीडिया का अच्छा और खराब, दोनों हो सकता है। 90 के दशक में ये नहीं था। अब हमको एक मीडियम मिल गया है। जहां आप अपने फैक्ट आगे रख सकते हो जो पहले नहीं था। पहले संपादकों से रिक्वेस्ट करना पड़ता था। जो छप गई वो छप गई। स्टे ले आओ, केस भी दर्ज करो। कुछ नहीं होता था। सालों लग जाते थे। पर आज सोशल मीडिया की वजह से लोग फैक्ट और प्रूव रख सकते हैं।"

# इंडस्ट्री में सुरक्षा सबसे जरूरी सवाल

रवीना ने कहा, "स्थिति तो बेहतर हुई है। मीटू कैम्पेन के बाद थोड़ी सफाई भी हो जाएगी। इसकी बहुत जरूरत थी। हमारी इंडस्ट्री को हेल्दी सेफर माहौल देने के लिए ये जरूरी था। सबकी सुरक्षा सबसे जरूरी सवाल है।"

bollywood,raveena tandon,metoo,metoo movement,metoo campaign

# बदलाव पर गर्व

रवीना ने कहा, "उस समय भी लोग बोलते थे। लेकिन इतना सपोर्ट नहीं था। उस वक्त का कैम्प मेल यानी हीरो डोमिनेंट होता था। निर्माताओं को भी लगता था कि हीरो ही मेरा बेड़ा पार लगाएगा। यह जाहिर तथ्य है बिलकुल खुला हुआ। आप शिकायत लेकर जाते थे तो सिनेमा की तमाम संस्थाओं में जिसका पलड़ा भारी होता था उसकी चलती थी। मैग्जीन एडिटर भी आपका वर्जन लेते थे। लेकिन वो भी हीरो से दुश्मनी मोल लेना नहीं चाहते थे। क्योंकि हीरो को मैग्जीन के कवर पर छापना भी था। तब ऐसे हालात थे जिसमें महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब चीजें बदल रही हैं। लोग भी बदल रहे हैं।"

रवीना ने कहा, "पहले इस बात की दिक्कत थी कि महिलाएं अपनी शिकायत लेकर कहां जाएं। जो शोषण झेलती हैं वो कहां जाए। मैं आज काफी खुश हूं कि आज महिलाओं के पास अपनी बात रखने के लिए जमीन है। बहुत से लोग समर्थन कर रहे हैं। तमाम अभिनेता और निर्देशक भी समर्थन कर रहे हैं। पूरा परिदृश्य बदल रहा है। मुझे इसका गर्व है।"

# मल्टी टास्किंग हैं रवीना

उन्होंने कहा, "अभी फिलहाल स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। एक स्क्रिप्ट कल ही ख़त्म किया। जल्द कोई प्रोजेक्ट साइन करने वाली हूं। मेरा प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। एंडोर्समेंट भी कर रही हूं। तीन वेब सीरिज भी बना रही हूं। परिवार की भी जिम्मेदारी है और सोशल एक्टिविटीज में भी शामिल हो रही हूं। कुल मिलाकर मल्टी टास्किंग हूं। गर्ल चाइल्ड और वुमन इम्पावरमेंट के लिए भी काम कर रही हूं। मैंने खुद को खूब व्यस्त रखा है। समाज को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक