न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री-नाना मामले में रवीना टंडन ने कही ऐसी बात, सुन अक्षय-ट्विंकल को लग सकती है मिर्ची

अब रवीना टंडन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर ट्विकंल खन्ना गुस्से से तिलमिला उठेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 2:34:41

तनुश्री-नाना मामले में रवीना टंडन ने कही ऐसी बात, सुन अक्षय-ट्विंकल को लग सकती है मिर्ची

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच चल रहा विवाद इस समय पूरे चरम पर चल रहा है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में खड़े हैं तो कुछ इस पूरे मामले में बोलने से कतरा रहे है। इस मुद्दे पर ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे हैं। तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर का बयान भी आ चुका है। उन्होंने कहा है कि वो तनुश्री को लीगल नोटिस भेजेंगे। फिलहाल वो जैसलमेर में 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो 7-8 तारीख को मुंबई लौटेंगे और फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देंगे। वहीं तनुश्री का कहना है, 'नाना पाटेकर बार-बार लीगल नोटिस भेजने की खोखली धमकियां देकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। 10 साल पहले जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तो उन्होंने कहा था कि मैं उनकी बेटी जैसी हूं। इस बार की कॉन्फ्रेंस में खूब एक्टिंग होने वाली है। उन्हें अच्छी एक्टिंग आती है।'

वही अब रवीना टंडन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर ट्विकंल खन्ना गुस्से से तिलमिला उठेंगी। हाल ही में जब तनुश्री को ट्विंकल खन्ना का साथ मिला तो तनुश्री ने ट्विंकल पर पलटवार करते हुए कहा था आप भले ही मेरा सपोर्ट कर रही हों लेकिन आपके पति, नाना पाटेकर के साथ हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। रवीना टंडन ने भी इंडस्ट्री में होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाई है।

bollywood,raveena tandon,tanushree dutta,nana patekar,tanushree nana controversy

रवीना टंडन ने ट्वीट कर बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों और ग्रलफ्रेंड्स पर निशाना साधते हुए कहा, 'वर्कप्लेस में उत्पीड़न इसलिए होता है क्योंकि इंडस्ट्री में ऐसी बीवियां और गर्लफ्रेंड हैं जो अपने पतियों की हरकतें जानने के बाद भी चुप रह जाती हैं। उन एक्ट्रेसेस के पति फ्लर्ट करने के बाद एक्ट्रेसेस का करियर बर्बाद कर देते हैं और बाद में एक्ट्रेस रिप्लेस कर दी जाती है।' रवीना टंडन ने आगे तनुश्री दत्ता का सपोर्ट करते हुए कहा, 'जब हमारी अपनी इंडस्ट्री अपनों को ही सुरक्षित रखने में असफल हो जाए, तो वो खोने लगते हैं। हम महिला सशक्तिकरण पर फिल्में बनाते हैं जो खोखली होती हैं। तनुश्री दत्ता केस पर चुप्पी दर्दनाक है।'

bollywood,raveena tandon,tanushree dutta,nana patekar,tanushree nana controversy

रवीना टंडन ने भले ही अपने ट्वीट में अक्षय कुमार और ट्विंकल का नाम न लिया हो लेकिन हम सभी जानते हैं उनका इशारा किस तरफ था। बता दें रवीना टंडन और अक्षय कुमार का लव अफेयर लंबे समय तक चर्चा में रहा। दोनों ने कई फिल्में साथ-साथ कीं। इन दोनों के बीच प्यार फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान हुआ था। रवीना टंडन अपने दौर की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थीं लेकिन रवीना का दिल आया अक्षय कुमार पर। उस दौरान रवीना टंडन से अफेयर की खबरें इतनी बढ़ गई थीं कि लोगों को लगने लगता था कि अक्षय जल्द ही रवीना से शादी करने जा रहे हैं लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

bollywood,raveena tandon,tanushree dutta,nana patekar,tanushree nana controversy

मुझे कुछ नहीं पता 10 साल पहले तो मैं छोटा बच्चा था

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देने की बजह इस बात को मजाक में टाल दिया है बता दें कि हाल ही में शक्ति कपूर की फिल्म 'कर्मा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूनम पांडे मुख्य भूमिका में हैं। 'कर्मा' के ट्रेलर रिलीजिंग के दौरान मीडिया से सवाल जवाब करते हुए शक्ति कपूर ने इस पूरे मामले को हंसी में टाल दिया है। कर्मा के ट्रेलर रिलीज के दौरान जब शक्ति कपूर से तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा है- 'मुझे इस मामले की कोई भी जानकारी नहीं है, मैं अभी यूएस (अमेरिका) से अाया हूं। मैं ऐसी ही बोल दूंगा को गलत बात हो जाएगी।' इसके बाद शक्ति कपूर ने खुद मीडिया से इस विवाद को जानने की कोशिश की। पूरा विवाद सुनने के बाद जब उन्हें पता चला कि यह मामला 10 साल पुराना है तो उन्होंने हंसते हुए यह कह दिया- 'मुझे कुछ नहीं पता 10 साल पहले तो मैं छोटा बच्चा था।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक