न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह ने दीपिका को पहनाई करोड़ों की अंगूठी, जानें इसकी कीमत

दीपवीर ( DeepVeer ) की शादी की तस्‍वीर सामने आते ही सब का ध्‍यान दुल्‍हन लाल जोड़े में सजी दीपिका पादुकोण की हाथ की अंगूठियों पर गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Nov 2018 1:28:05

रणवीर सिंह ने दीपिका को पहनाई करोड़ों की अंगूठी, जानें इसकी कीमत

दो दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिर कार दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की शादी की तस्वीरे फैन्स के सामने आ ही गई। गुरुवार को शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर दोनों रिवाजों से हुई शादी की एक-एक तस्वीर शेयर की। दीपिका ने कोंकणी और सिंधी परंपराओ से हुई दोनों शादी की फोटो डाली है। जिसमें बॉलीवुड का यह हिट कपल बेहद खुश दिख रहा है। दीपिका के फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर इन्हें देखने के लिए फैंस का तहलका मच गया है। फैन्स के बीच में तस्वीरों को लेकर दीवानगी का आलम कैसा था इसी से समझ लीजिए कि जैसे ही दीपिका के इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें पोस्ट की गईं, उसके महज 2 घंटे के भीतर इन तस्वीरों को 26 लाख के करीब लाइक्स मिले और अब खबर बनने तक 51 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। दीपवीर ( DeepVeer ) की शादी की तस्‍वीर सामने आते ही सब का ध्‍यान दुल्‍हन लाल जोड़े में सजी दीपिका पादुकोण की हाथ की अंगूठियों पर गया। खुबसूरत अंगूठियों से सजे दीपिका के हाथ में उनकी सगाई की भी अंगूठी नजर आ रही है। डायमंड की यह खूबसूरत रिंग दीपिका के हाथों पर काफी जच रही है। आपको बता दें कि रणवीर ने अपनी 'मस्‍तानी' के लिए करोड़ों की यह रिंग काफी समय लेकर बनवाई है।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage,ring,engagement ring,deepveer marriage

अगर आप जानना चाहते हैं कि इस अंगूठी की कीमत कितनी है तो आपको बता दें कि इसकी कीमत 2.7 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। यह सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग है, जो काफी खूबसूरत है। बता दें कि पिछले साल शादी के बंधन में बंधी अनुष्‍का शर्मा को उनके पति विराट कोहली ने लगभग 1 करोड़ की हीरे की अंगूठी पहनाई थी। जबकि वहीं सोनम कपूर की वेडिंग रिंग की कीमत 90 लाख बताई जा रही है।

दीपिका और रणवीर ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज में शादी की है। इन दोनों सितारों ने पूरा ध्‍यान रखा कि उनकी शादी की कोई भी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर उनके पोस्‍ट करने से पहले न पहुंचे। इसी के चलते शादी में शरीक हुए मेहमानों को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage,ring,engagement ring,deepveer marriage

इटली में हुई इस ग्रैंड वेडिंग के लिए लेक कोमो के किनारे बने इस विला को दोनों दिन अलग-अलग थीम के साथ सजाया गया। पहले दिन जहां कोंकणी शादी के लिए यह विला सफेद फूलों की थीम से सजा था, वहीं गुरुवार को हुई पंजाबी-सिंधी शादी के लिए लाल रंग की थीम रखी गई है। दीपिका अपनी शादी में फैशन डिजाइनर सब्‍यसाची के खूबसूरत ड्रेस और ज्‍वेलरी में नजर आईं।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage,ring,engagement ring,deepveer marriage

बड़े ही फ़िल्मी अंदाज़ में रणवीर के पिता ने दीपिका बहू को कही यह बात

दीपिका-रणवीर ( Deepika Ranveer Marriage ) की इस शादी में बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे, इन करीबियों में एक हैं रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव, निताशा ने इस न्यूली वेड कपल की एक तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में लगाया है और इस स्टोरी में बताया है कि रणवीर के पिता जगजीत भवनानी ने अपनी बहू दीपिका को सात फेरों के बाद क्या कह कर बधाई दी। निताशा के पोस्ट के मुताबिक रणवीर के पिता ने शादी के बाद दीपिका को बड़े ही फिल्मी अंदाज में बधाई दी। उन्होंने दीपिका और रणवीर की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने (ये दीवानी तो मस्तानी हो गई) का इस्तेमाल करते हुए तुकबंदी बनाई और कहा, 'ये दीवानी तो भवनानी हो गई।' रणवीर के पिता की यह लाइन सुनकर लगता है, बेटे रणवीर की तरह ही वह खुद भी बड़े फिल्मी हैं। आपको बता दें रणवीर सिंह का सरनेम भवनानी है, लेकिन रणवीर अपने नाम के साथ भवनानी नाम नहीं लगाते हैं।

शादी की तारीख चुनने के पीछे भी एक खास कनेक्शन था। दरअसल रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म यानी संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। इसलिए शादी के लिए ये तारीख तय की गई थी। 'रामलीला' के बाद दीपिका और रणवीर 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' में साथ काम किया। बाजीराव मस्तानी में दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। शादी के बाद दीपवीर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। खास बात यह है रणवीर और दीपिका अपने रिसेप्शन में गिफ्ट्स नहीं स्वीकार करेंगे। इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड के जरिए अपने मेहमानों से अपील की है कि वे जो भी तोहफे देना चाहते हैं उसे एक संस्था को चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। गौरतलब है कि दीपवीर की ये जोड़ी एक संस्था से जुड़ी हुई है और वे चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाले सभी गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में इस संस्था को डोनेट कर दिया जाए। शादी के बाद यह कपल 18 नवम्बर को भारत वापस आएगा। दोनों ने शादी के बाद इंडस्ट्री और फैमिली फ्रेंड्स के लिए दो रिसेप्शन रखे हैं। पहला 21 नवम्बर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में होगा। जबकि दूसरा 28 नवम्बर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल