न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पारंपरिक कोंकणी रीति-रिवाज से हुई दीपिका-रणवीर की शादी, कल 15 नवंबर को होगी सिंधी रिवाज से

आखिर दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की लाइफ में खुशी का वह पल आ ही गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 4:40:20

पारंपरिक कोंकणी रीति-रिवाज से हुई दीपिका-रणवीर की शादी, कल 15 नवंबर को होगी सिंधी रिवाज से

आखिर दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) की लाइफ में खुशी का वह पल आ ही गया। ANI ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि बॉलिवुड की पॉप्युलर जोड़ी दीपिका और रणवीर शादी ( Deepika-Ranveer Marriage ) के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि, अब तक इस इवेंट की एक भी तस्वीर मीडिया या सोशल साइट तक नहीं पहुंच पाई है। कपल ने आज 14 नवंबर को अपनी यह शादी कोंकणी तरीके से रचाई है।

बता दें कि दीपिका और रणवीर कल 15 नवंबर को भी शादी करेंगे और यह शादी सिंधी रिवाज से होगी, जो रणवीर के घरवालों के तौर-तरीके से जुड़ी होगी।

शादी की तारीख चुनने के पीछे भी एक खास कनेक्शन था। दरअसल रणवीर और दीपिका की साथ में पहली फिल्म यानी संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। इसलिए शादी के लिए ये तारीख तय की गई थी। 'रामलीला' के बाद दीपिका और रणवीर 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' में साथ काम किया। बाजीराव मस्तानी में दीपिका-रणवीर की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

रिपोर्ट की मानें तो आज बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी को लेकर खबर थी कि दीपिका साड़ी और गहने पहनेंगी। वहीं सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका लहंगा पहनेंगी। इस लहंगे का रंग लाल होगा जिसमें बहुत ही बारीकी से काम किया गया है। दीपिका रीगल जड़ाऊ नेकलेस कैरी करेंगी। वहीं दूल्हे यानी कि रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने शादी में पहनने के लिए कांजीवरम की शेरवानी चुनी है। इस पर भी बहुत बारीकी से काम किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो सिर्फ दूल्हे और दुल्हन ही नहीं, बल्कि परिवार के खास सदस्यों के लिए भी सब्यसाची ने ड्रेस डिजाइन की है।

शादी के बाद दीपवीर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। खास बात यह है रणवीर और दीपिका अपने रिसेप्शन में गिफ्ट्स नहीं स्वीकार करेंगे। इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड के जरिए अपने मेहमानों से अपील की है कि वे जो भी तोहफे देना चाहते हैं उसे एक संस्था को चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। गौरतलब है कि दीपवीर की ये जोड़ी एक संस्था से जुड़ी हुई है और वे चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाले सभी गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में इस संस्था को डोनेट कर दिया जाए।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika marriage,deepika ranveer marriage

ज्योतिष के अनुसार समझें इन दोनों की लव लाइफ

रणवीर की राशि कर्क है वहीं दीपिका की राशि मकर है। इसलिए दीपिका जहां बेहद अनुशासित, काम के प्रति समर्पित और जमीन से जुड़ी हुई हैं और अपने मनोभाव को अभिव्यक्त नहीं करती है। वहीं रणवीर बेहद जिंदादिल और कल्पनाशील हैं। वो अपने दिल की सुनने वाले इंसान हैं। वहीं अगर हम दोनों के मून साइन की बात करें तो दीपिका का मून साइन कर्क हैं वहीं रणवीर का मीन। इस कारण दोनों का एक दूसरे से काफी भावनात्मक लगाव और आपसी समझ है।

रणवीर की कुंडली के अनुसार, उनका जन्म शतभिषा नक्षत्र हुआ है इस कारण उसका स्वामी ग्रह राहु है। वहीं दीपिका का जन्म स्वाति नक्षत्र में हुआ है। इस कारण उनका भी स्वामी ग्रह राहू ही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समानता के कारण ही दोनों के बीच काफी अच्छा सामंजस्य रहता है। इस राशि के लोगों के रिश्ते में यदि कोई परेशानी आए भी तो थोड़े देर की उहापोह के बाद दोनों का तालमेल अच्छा हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल