न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस साल नहीं करेंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी, यह है वजह...

खबरे है कि ये दोनों 12 नंवबर को इटली में शादी करेंगे। लेकिन लगता है ऐसा नहीं होने वाला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Sep 2018 7:35:25

इस साल नहीं करेंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी, यह है वजह...

फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी रणवीर सिंह Ranveer Singh और दीपिका पादुकोण Deepika Padukone अपनी शादी Marriage की ख़बरों को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में रहते है। खबरे है कि ये दोनों 12 नंवबर को इटली में शादी करेंगे। लेकिन लगता है ऐसा नहीं होने वाला है, दरहसल इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक अब ये कपल इस साल नहीं बल्कि अगले साल यानी कि 2019 में शादी करेंगे। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि दोनों ने शादी के लिए जो तारीख चुनी थी वो बहुत कॉमन है। जिससे सबको उनकी शादी का अंदाजा हो गया है। नंवबर शादियों का सीजन है। इसलिए वो अगले साल शादी करना चाहते हैं।

दोनों की शादी की खबरें भी इसलिए मीडिया में आने लगी थी कि क्योंकि दोनों ने खुद को नंवबर की डेट्स में खाली रख रहे थे और कोई भी वर्क कमिंटमेंट्स नहीं कर रहे थे। लेकिन अब रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों ने अचानक से उन डेट्स में खुद को बिजी करना शुरू कर दिया है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है और कितना फसाना इसका खुलासा तो सिर्फ रणवीर-दीपिका ही कर सकते हैं।

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,marriage

लेकिन इन नई खबरों के बाहर आने के बाद दोनों के फैंस थोड़ा निराश जरूर हो सकते हैं, क्योंकि अपने फेवरेट कपल की शादी के लिए थोड़ा इंतदार और करना पड़ सकता है।

मुझे फिर से डिप्रेशन में चले जाने का डर सताता रहता है

कुछ दिन पहले दिल्ली में फिक्की लेडिज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) की ओर आयोजित ‘फाइंडिंग ब्यूटी इन इम्परफेक्शन’ विषय पर चर्चा करते हुए दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन से अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात कही। उन्होंने कहा इस बारे में सबको बताकर उनका उद्देश्य 'बहादुर' दिखना नहीं था। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि जब उसने अपने संघर्ष के बारे में पहली बार बताया था तो वह सिर्फ खुद से और अपने फैंस के प्रति 'ईमानदार' बनना चाहती थीं। ये बात चार साल पुरानी है। दीपिका ने कहा कि इसको दूसरों से साझा करना मेरे लिए बहुत जरूरी था। 'इसने मेरी जिंदगी बदल दी। बहुत ज्यादा जागरूक नहीं थी। मैं किस दौर से गुजर रही थी, इससे जरा भी परिचित नहीं थी।"

bollywood,ranveer singh,deepika padukone,marriage

पद्मावत की अभिनेत्री ने कहा कि मेरी मां ने सबसे पहले मेरी पीड़ा को समझा और जाना कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं। दीपिका ने याद करते हुए कहा, "मैं बिल्कुल भी प्रेरित महसूस नहीं कर रही थी। मुझे नहीं मालूम था कि मैं अपनी जिंदगी से क्यों खुश नहीं थी। मेरी मां ने सबसे पहले समझा और मुझे काउंसलर के पास लेकर गई। वो समझ गई थी कि मुझे चिकित्सा की जरूरत है।" दीपिका ने आगे बताया, "मैं पूरी तरह से पारदर्शिता महसूस की। डिप्रेशन के चलते मुझे यह समझ में आया कि जिंदगी कितनी नाजुक है। इसने मुझे लोगों के विचारों, भावनाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बनाया।" उन्होंने जोर देकर कहा कि हर किसी को अपनी बात रखनी चाहिए और लोगों को किसी के बारे में तत्काल धारणा नहीं बनाना चाहिए।

बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका ने कहा, "हम लोगों के बारे में तत्काल धारणा बना लेते हैं। किसी के बारे में जजमेंट देना बहुत आसान है लेकिन जब आपको यह पता चलता है कि वह व्यक्ति किस दौर से गुजरा है तो आपको अपने आसपास के लोगों के प्रति और जागरूक हो जाते हैं।"

एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैं चिंतित रहने लगी तो मुझे परेशानी महसूस हुई। मैंने तत्काल अपना ख्याल रखने और अपने विचारों पर काबू रखने पर ध्यान दिया क्योंकि यह मेरे लिए बहुत बुरा अनुभव था। तब से मैं हमेशा जागरुक रहती हूं। जाहिर है, मुझे फिर से डिप्रेशन में चले जाने का डर सताता रहता है। इसलिए मैं अपने विचारों, भावनाओं के प्रति अब हमेशा ध्यान देती हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक