न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हकलाने वाली पर चढ़ा एक्शन का बुखार, आगामी वर्ष चलाएंगी लात-घूंसे

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर फार्मूला फिल्मों से इतर ‘हिचकी (Hichki)’ देने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर से परदे पर वापसी करने जा रही हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 1:44:22

हकलाने वाली पर चढ़ा एक्शन का बुखार, आगामी वर्ष चलाएंगी लात-घूंसे

इस वर्ष बॉक्स ऑफिस पर फार्मूला फिल्मों से इतर ‘हिचकी (Hichki)’ देने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर से परदे पर वापसी करने जा रही हैं। जिस फिल्म से वे वापसी करने जा रही हैं उसमें दर्शकों को उनका हकलाना नहीं दिखेगा, वरन वे कडक़ पुलिस आफिसर के किरदार में नजर आएंगी। आधिकारिक तौर पर प्राप्त समाचारों के अनुसार रानी मुखर्जी अपनी सफल फिल्म ‘मर्दानी (Mardaani)’ के सीक्वल पर काम करने जा रही हैं, जिसे उनके पति आदित्य चोपड़ा निर्मित करेंगे और फिल्म का निर्देशन गोपी पुथरन करेंगे जिन्होंने ‘मर्दानी’ की पटकथा लिखी थी। मर्दानी-2 को भी इन्होंने ही लिखा है। पिछली फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था।

यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। हिन्दी फिल्म उद्योग में सफल फिल्मों के सीक्वल्स बनाने का प्रचलन काफी पुराना है। हालांकि अब तक जितनी फिल्मों के सीक्वल आए हैं उनमें से कई तो असफल हो गए हैं और कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की है। सफल सीक्वल में सबसे पहला नाम सलमान खान की ‘दबंग’ और अजय देवगन की ‘सिंघम’ का आता है। इसके बाद अक्षय कुमार की फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘हेराफेरी’, इन्द्र कुमार की ‘धमाल’ और ‘मस्ती’ सीरीज भी फिल्म रही हैं। हालांकि इन्द्र कुमार की ‘मस्ती’ की पिछली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। उनकी ‘धमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म ‘टोटल धमाल’ आगामी वर्ष 22 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है।

bollywood,rani mukerji,mardaani 2

हालांकि पुलिस ड्रामा फिल्मों की बात अलग है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने अब तक जितनी भी पुलिस ड्रामा फिल्मों को सीक्वल रिलीज किए हैं, दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया है। सलमान खान की ‘दबंग’ सीरीज और अजय देवगन की ‘सिंघम’ सीरीज इसका सबसे सही उदाहरण है। जब-जब बड़े पर्दे पर चुलबुल पांडे और बाजीराव सिंघम लौटकर आए हैं, दर्शकों ने उन्हें खूब सारा प्यार दिया है। इसी सिलसिले में अब रानी मुखर्जी की पुलिस ड्रामा ‘मर्दानी’ भी शामिल होने वाली है।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि, ‘रानी मुखर्जी बहुत ही जल्द अपनी नई फिल्म मर्दानी 2 लेकर आएंगी। इसका निर्देशन गोपी पुथरन करेंगे, जिन्होंने मर्दानी को लिखा था। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ही प्रोड्यूस करेंगे। मर्दानी 2 की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी और 2019 के अंत में इसे रिलीज किया जाएगा।’

‘मर्दानी 2’ के बारे में बात करते हुए रानी मुखर्जी ने बताया है कि, ‘फिल्म ‘मर्दानी’ हमेशा मेरे दिल की करीब रही है। जब यह रिलीज हुई थी तभी से हर कोई मुझसे यह पूछता आ रहा था कि मैं मर्दानी 2 कब से शुरू करूंगी। मुझे उम्मीद है कि मर्दानी 2 का ऐलान लोगों के होठों पर मुस्कान बिखेर देगा। गोपी ने जबरदस्त स्क्रिप्ट लिखी है और मैं इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए बेकरार हूं।’

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक