न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ के आंकड़े को छूने को बेताब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Sep 2018 6:53:14

100 करोड़ के आंकड़े को छूने को बेताब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’, पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव Rajkumar Rao और श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री Stree' की बॉक्स ऑफिस Box Office पर कमाई लगातार जारी है। सिनेमाघरों में 10 दिनों का सफर तय कर चुकी इस फिल्म की कमाई में एक बार भी भारी गिरावट दर्ज नहीं की गई है। वीकेंड या फिर वीकडेज, फिल्म की कमाई पर किसी भी दिन का असर नहीं पड़ रहा है। 20 करोड़ की लागत से बनी 'स्त्री' ने अब तक 82.29 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, 'स्त्री' को हॉलीवुड फिल्म 'द नन' से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस हॉरर फिल्म ने भी महज तीन दिनों के भीतर 28.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि 'स्त्री' ने अपने 10वें दिन 9.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर अब फिल्म की पूरी कमाई 82.29 करोड़ रुपये हो गई है।

अगर दूसरे वीकेंड की बात करें तो फिल्म 'स्त्री' ने शुक्रवार को 4.39 करोड़ रुपये, शनिवार को 7.63 करोड़ रुपये, रविवार को 9.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 'स्त्री' ने अपने पहले हफ्ते में 60.30 करोड़ रुपये और दूसरे वीकेंड में 21.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। दो सप्ताह पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार रिलीज हुईं चार फिल्मों 'द नन', 'पलटन', 'लैला मजनू' और 'गली गुलियां' को भी पछाड़ कर रखा है।

bollywood,rajkumar rao,shraddha kapoor,stree,stree box office  collection,box office collection

'द नन' से 'स्त्री' को खतरा

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'द नन' को शुरुआती दिन बेहतरीन ओपनिंग मिली। भारत में अलग-अलग भाषाओं की 16 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली 'द नन' ने पहले ही दिन 8 करोड़ रुपए बटोरे। जोकि 'स्त्री' के पहले दिन की कमाई से करीब एक करोड़ रुपए ज्यादा हैं। रिलीज के तीन दिन के भीतर 'द नन' की कमाई 28.50 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'द नन' आने वाले दिनों में 'स्त्री' पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि 'कान्जुरिंग' सीरीज की चार फिल्मों ने दुनियाभर में 1.1 अरब डॉलर का कारोबार किया था। 'द नन' इस सीरीज की पांचवी फिल्म है।

bollywood,rajkumar rao,shraddha kapoor,stree,stree box office  collection,box office collection

'स्त्री' के खौफ और कॉमेडी को दर्शकों ने खूब सराहा है। जिस तरह से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अपना किरदार निभाया है और फैंस की इस फिल्‍म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखते हुए निर्माताओं ने इसकी अगली कड़ी की भी घोषणा कर दी है। इस फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा कपूर के साथ अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'स्त्री' को श्रद्धा कपूर की सबसे बेहतरीन फिल्म करार दिया जा रहा है। फिल्म पत्रकारों का कहना है कि श्रद्धा कपूर को 'स्त्री' में लिमिटेड स्क्रीन स्पेस दिया गया है लेकिन उन्होंने उसका बहुत ही अच्छा उपयोग किया है। वो स्क्रीन पर जब-जब आती हैं दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहती हैं। फिल्म 'स्त्री' की अपार सफलता के बाद मेकर्स इसके सीक्वल की तैयारी भी करने लगे हैं।

इस फिल्म की कहानी एक स्त्री की है, जो चार दिन की विशेष पूजा के समय आती है और सिर्फ मर्दों को ही टारगेट करती है। उसी से बचने के लिए चंदेरी शहर के लोग अपने घर के बाहर 'ओ स्त्री कल आना' लिखकर उसे मूर्ख बनाते हैं।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक