न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 साल, 15 फिल्में, 1 वेब सीरीज, यह है फिल्मों के वास्तविक ‘राजकुमार’, सफलता के आदी

राजकुमार राव (Rajkummar Rao), जिन्होंने इस वर्ष स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाते हुए अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री’ जैसी फिल्म दर्शकों को दी है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 12:11:06

3 साल, 15 फिल्में, 1 वेब सीरीज, यह है फिल्मों के वास्तविक ‘राजकुमार’, सफलता के आदी

हिन्दी सिनेमा पिछले कुछ वर्षों से अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। एक तरफ जहाँ नामी सितारों की फिल्मों को सफलता मिल रही है, वहीं दूसरी ओर मझौले सितारों ने भी अपने छोटे बजट की भारी भरकम सफलता वाली फिल्मों से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। इन सितारों में एक सितारा हैं राजकुमार राव (Rajkummar Rao), जिन्होंने इस वर्ष स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में शामिल करवाते हुए अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री’ जैसी फिल्म दर्शकों को दी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। एक तरफ जहाँ उनकी इस वर्ष ‘स्त्री’ प्रदर्शित हुई है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने ओमार्टा और लव सोनिया जैसी ऑफ बीट फिल्में भी दी हैं। आगामी वर्ष राजकुमार राव अपने पसंदीदा निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘तुर्रम खान’ से एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर होने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी नायिका होंगी नुसरत भरुचा।

bollywood,rajkummar rao

उनका यह सिलसिला यही पर समाप्त होता नजर नहीं आता बल्कि वे आगामी वर्ष कुछ और फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इन फिल्मों में अनुराग बसु, विधु विनोद चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं। अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘इमली’ में वे कंगना रनौत के साथ नजर आएंगे, वहीं विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘इक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ में वे पहली सोनम कपूर और दूसरी बार अनिल कपूर के साथ दिखायी देंगे। इस वर्ष वे अनिल कपूर के साथ फन्ने खां में नजर आ चुके हैं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय के होते हुए असफल हो गई थी। 2019 में उनकी चौथी प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘मेड इन चाइना’ है जिसमें उनके साथ ‘गोल्ड’ से धमाकेदार शुरूआत करने वाली टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय हैं। उनकी पाँचवीं फिल्म फिर से कंगना रनौत के साथ है जिसका नाम है ‘मेंटल है क्या’।

bollywood,rajkummar rao

राजकुमार राव बॉलीवुड में अपने काम के प्रति कॉफी गम्भीर माने जाते हैं। वे कोई ब्रेक लिए बिना लगातार काम करते जा रहे हैं। यदि उनके पिछले दो सालों 2017, 2018 और आने वाले वर्ष 2019 पर एक नजर डाली जाए तो हमें पता चलता है कि इस दौरान उनकी 15 फिल्में प्रदर्शित हो चुकी होंगी और एक वेब सीरीज भी दर्शकों के सामने आ चुकी होगी।

bollywood,rajkummar rao

वर्ष 2017 में राजकुमार राव की एक वेब सीरीज सहित 6 फिल्मों का प्रदर्शन हुआ और वर्ष 2018 में उनकी चार फिल्में दर्शकों के सामने आई और 2019 में उनकी 5 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इस तरह से किसी भी दूसरे अभिनेता की तीन वर्ष में 15 फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हुआ होगा। उनकी फिल्मों को दर्शक पसन्द करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा होता है। राजकुमार राव का करियर जिस मुकाम पर हैं उसे देखते हुए अब उन्हें फिल्मों का चयन संभल कर करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक