न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'स्त्री' Movie Review: अगर लीक से हटकर कुछ देखना चाहते है तो इस फिल्म को जरुर देखे...

फिल्म 'स्त्री' एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जाती है। हालांकि, फिल्म में डायरेक्टर अमर कौशिक ने हॉरर के साथ कॉमिडी का भी तड़का लगा दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Aug 2018 10:01:50

'स्त्री' Movie Review: अगर लीक से हटकर कुछ देखना चाहते है तो इस फिल्म को जरुर देखे...

'भूलभूलैया' और 'गोलमाल अगेन' जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो दर्शकों के बीच हॉरर कॉमेडी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी नहीं मिला है लेकिन राजकुमार राव Rajkumar Rao और श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor की रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री Stree' आपको कई मायनों में अलग लग सकती है।

फिल्म 'स्त्री' एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जाती है। हालांकि, फिल्म में डायरेक्टर अमर कौशिक ने हॉरर के साथ कॉमिडी का भी तड़का लगा दिया है। फिल्म की शूटिंग भोपाल में एक ऐसी जगह की गई है, जहां ऐसी घटनाओं के बारे में सुनने में आता रहता है। फिल्म में विक्की (राजकुमार राव) एक टेलर है। एक दिन उसकी मुलाकात स्त्री (श्रद्धा कपूर) से होती है। विक्की और उसका दोस्त बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) मिलकर स्त्री को पटाने की हर कोशिश करते हैं, लेकिन जब उन्हें स्त्री की अजीब हरकतों के चलते उस पर शक होता है, तो वे रुद्रा (पंकज त्रिपाठी) की शरण में जाते हैं, जो उन्हें स्त्री की सच्चाई से परिचित कराता है। दरअसल, गांव में स्त्री नाम की चुड़ैल का इतना खौफ होता है कि उससे बचने के लिए गांव के लोग अपने घर की दीवार पर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिखवा लेते हैं। वहीं गांव का लड़का विक्की (राजकुमार राव) स्त्री नाम की चुड़ैल को महज अफवाह मानता है।

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब शुरू होता है जब विकी और बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) के दोस्त जना (अभिषेक बनर्जी) को स्त्री अपना शिकार बना लेती है और उसको उठाकर ले जाती है। इसके बाद विकी और बिट्टू गांव में स्त्री पर शोध कर रहे रुद्रा (पंकज त्रिपाठी) के साथ मिलकर दोस्त जना को तलाशने लगते हैं।

bollywood,rajkumar rao,shraddha kapoor,stree,stree movie review

'स्त्री' के फिल्मांकन पर नजर डालें तो इसके कई सीन आपको पहली नजर में एकदम डरा देंगे, वहीं दूसरे ही सीन में आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। फिल्म 'स्त्री' बतौर डायरेक्टर अमर कौशिक की पहली फिल्म है। पहली फिल्म की नजर से देंखे तो अमर कौशिक ने बेहद शानदार काम किया है। 'स्त्री' की मजबूत कहानी आपको कहीं भी बोर नहीं होने देती है। फिल्म को देखकर यह बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता है कि किसी नए डायरेक्टर की यह पहली फिल्म है। वहीं 'स्त्री' में सुमित अरोड़ा के लिखे 'फर्स्ट टाइम देखा तुझे लव हो गया, सेकेंड टाइम में सब हो गया' जैसे शानदार डायलॉग्स भी आपको हंसने के लिए मजबूर कर देते हैं।

bollywood,rajkumar rao,shraddha kapoor,stree,stree movie review

कॉमिडी की बात करें तो फिल्म बेहतरीन बनाई गई है, लेकिन हंसी-ठहाकों के बावजूद फिल्म आपको ज़रा लंबी खिंची हुई लग सकती है। हालांकि, हॉरर कॉमिडी से शुरु हुई यह फिल्म आखिर में भूतों पर बनने वाली आम फिल्मों की तरह इसी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। राजकुमार राव ने फिल्म में हमेशा की तरह बढ़िया ऐक्टिंग की है और रोमांस, हॉरर व कॉमिडी तीनों प्लैटफॉर्म पर वह बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति की जोड़ी ने कई जगहों पर कॉमिडी का अच्छा पंच मारा है। श्रद्धा के किरदार में आप उलझ सकते हैं, हालांकि अपने किरदार में काफी उलझनों के बावजूद उन्होंने ऐक्टिंग अच्छी की है। फिल्म में सचिन-जिगर के संगीत में पिरोए गए 'कमरिया', 'मिलेगी मिलेगी' और 'आओ कभी हवेली' जैसे बेहतरीन गाने भी 'स्त्री' की रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो चुके हैं। इस वीकेंड आप कुछ लीक से हटकर देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक