न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनीकांत की '2.0' अब चीन में मचाएगी धमाल, 56,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

लायका प्रोडक्शंस ने शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म की रिलीज खबर की पुष्टि की है कि एचवाई मीडिया के सहयोग से यह फिल्म 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 5:53:38

रजनीकांत की '2.0' अब चीन में मचाएगी धमाल, 56,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) और बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की '2.0' को रिलीज़ हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और फिल्म की कमाई का आकड़ा 500 करोड़ को छू लिया है. रजनीकांत (Rajinikanth) और अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस से वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई की थी और 4 दिन में 400 करोड़ का कलेक्शन कर डाला। 5वें दिन फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में लगभग 50 करोड़ की कमाई कर डाली और छठवें दिन कुल कमाई 488 करोड़ हो चुकी है। यानी अब सिर्फ 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए 12 करोड़ की कमाई बाकी है।

ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक सिर्फ इंडिया में सभी भाषाओं के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिलाकर 367 करोड़ और ओवरसीज में 121 करोड़ की कमाई करके चौंकाने वाले आंकड़े सामने रख दिया।

फिल्म की पांच दिन की कमाई पर अगर नजर डाले तो, गुरुवार 20.25 करोड़ रु., शुक्रवार 18 करोड़, शनिवार 25 करोड़, रविवार 34 करोड़. और सोमवार को 14 करोड़ हुई है. इस तरह पांच दिन में 111.25 करोड़ रु. की कमाई की है."

रमेश बाला ने यह भी बताया कि फिल्म ने छठवें दिन हिंदी वर्जन में लगभग 12 करोड़ रुपए की कमाई की है. ऐसे में हिंदी वर्जन की कुल कमाई 123 करोड़ के पार जा चुकी है. वही अब खबर आ रही है कि फिल्म जल्द चीन में भी रिलीज़ होने वाली है. निर्माताओं ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म चीन में 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।

लायका प्रोडक्शंस ने शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म की रिलीज खबर की पुष्टि की है कि एचवाई मीडिया के सहयोग से यह फिल्म 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जिनमें से कम से कम 47,000 स्क्रीन्स पर यह 3डी प्रारूप में दिखाई जाएगी।

bollywood,rajinikanth,Akshay Kumar,2point0,china,box office collection

बयान में कहा गया कि '2.0' मई 2019 में रिलीज होगी और यह किसी विशेषी भाषा में 3डी प्रारूप में सबसे बड़ी रिलीज है। शंकर की वर्ष 2010 की ब्लॉकबस्टर 'एंथिरन' का सीक्वल '2.0' लायका प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है और यह 29 नवंबर को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 600 करोड़ के बजट में तैयार की गई।

फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दक्षिणी फिल्म उद्योग में अक्षय की यह पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई।29 नवंबर को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में लयका प्रोडक्शन ने खुलासा किया था कि फिल्म ने पहले सप्ताहांत में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इस फिल्म में काम करने के साथ ही अक्षय कुमार बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा की कमाई की है। इन कड़ी में उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्‍म 2.0 की इस तेज रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्‍म दूसरे वीकेंड पर 150 करोड़ का आकड़ा पर कर जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
दिल्ली की 2500 रुपये वाली योजना को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च; जानिए किन महिलाओं को मिलेगा लाभ
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
17 जुलाई को PM मोदी करेंगे बालाघाट रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, अमृत भारत योजना के तहत मिला आधुनिक स्वरूप
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
1,873 संक्रमित, 672 मौतें: DRC में इबोला का कहर जारी, स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंचा संक्रमण; बढ़ी वैश्विक चिंता
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल