न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान की 'भारत' छोड़ते ही प्रियंका चोपड़ा के लिए आई बुरी खबर

अब खबरे आ रही है कि जिस फिल्म के लिए प्रियंका ने भारत को छोड़ा था वो फिल्म अनिश्चतकाल के लिए टल गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Aug 2018 8:30:22

सलमान की 'भारत' छोड़ते ही प्रियंका चोपड़ा के लिए आई बुरी खबर

बॉलीवुड में सलमान खान को न कहने की हिम्‍मत इंडस्‍ट्री में कम ही लोग रखते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म 'भारत' को करने से मना कर दिया है। जिसकी वजह से सलमान प्रियंका से काफी नाराज़ है। निर्देशक अली अब्‍बाज जफर ने प्रियंका के भारत को छोड़ने के पीछे उनकी और निक के रिश्‍ते की बात को कहा था, लेकिन सलमान ने पूरा मीडिया के सामने कह दिया कि प्रियंका ने यह फिल्‍म छोड़ते हुए उन्‍हें कुछ और ही कारण बताया था।

दरअसल खबर है कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्‍म छोड़ क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' को चुना है। लेकिन अब खबरे आ रही है कि जिस फिल्म के लिए प्रियंका ने भारत को छोड़ा था वो फिल्म अनिश्चतकाल के लिए टल गई है। न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' ने रिपोर्ट दी है कि, यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म के शेड्यूल को खत्म कर दिया है और इसके लिए कोई तिथि तय नहीं की है। पहले यह फिल्म 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली थी।

कुछ सूत्रों के मुताबिक, फिल्म पर अभी भी काम हो रहा है। प्रैट, प्रियंका और निर्देशक मिशेल मैकलेरेन इससे अभी भी जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि 28 जून की डेडलाइन में फिल्म को हरहाल में पूरा करने के बजाए स्टूडियो ने इसमें देरी करना सही समझा है। स्टूडियो ने कहा है कि प्रोडक्शन शेड्यूल को ध्यान में रखकर फिल्म की रिलीज की तारीख फिर से तय की जाएगी।

bollywood,priyanka chopra,Salman Khan,bharat,cowboy ninja viking

प्रियंका, साल 2016 में आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्‍म 'गंगाजल 2' में नजर आई थी। ऐसे में सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर किस फिल्‍म के साथ प्रियंका बॉलीवुड में वापसी करेंगी। बता दें कि प्रियंका ने बुधवार से ही फिल्‍म 'स्‍काई इज द पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। प्रियंका फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों को दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द स्काई इज पिंक’ के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘आज मैं बहुत ही उत्साहित और खुश हूं। कुछ कहानियां कहने के लिए ही बनती हैं। आइशा चौधरी और उनके माता पिता अदिति और निरेन की कहानी को हम पेश करने जा रहे हैं, फिल्म का टाइटल द स्काई इज पिंक है। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है।’ फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को प्रियंका चोपड़ा रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ-साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। ‘द स्काई इस पिंक’ को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं।

‘द स्काई इज पिंक’ एक विषय आधारित फिल्म है, जिसकी शूटिंग एक बार में ही खत्म हो जाएगी। इसके लिए प्रियंका को बहुत ज्यादा वक्त नहीं देना पड़ेगा। इसी कारण से उन्होंने सोनाली बोस की फिल्म से वापसी करने का फैसला लिया है। इसके दूसरी तरफ ‘भारत’ की शूटिंग लम्बे समय तक अलग-अलग लोकेशन्स पर होनी है, प्रियंका इतना समय देने को तैयार नहीं थीं। जिस कारण उन्होंने सलमान खान की फिल्म से किनारा करना ही बेहतर समझा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक