न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे आज भी असफल होने से बहुत डर लगता है : प्रियंका चोपड़ा

अपने करियर के बारे में बात करते हुए प्रियंका कहती हैं, मुझे असफल होने से बहुत डर लगता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Aug 2018 6:34:48

मुझे आज भी असफल होने से बहुत डर लगता है : प्रियंका चोपड़ा

अपने 15 साल लंबे फिल्मी करियर में प्रियंका ने कई तरह के रोल अदा करे है। बॉलीवुड से लेकर के हॉलीवुड तक में प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है और उनके फैंस ने भी हर रोल में प्रियंका को पसंद किया है। प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने जिस तरह से अपनी सफलता की कहानी लिखी है, वो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। प्रियंका चोपड़ा अपनी करियर के जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्हें देखकर ऐसा लगता नहीं है कि उन्हें किसी चीज से डर लगता होगा लेकिन ऐसा नहीं है.. प्रियंका के अनुसार उन्हें आज भी असफल होने से बहुत डर लगता है।

अपने करियर के बारे में बात करते हुए प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे असफल होने से बहुत डर लगता है। मुझे असफल होने से नफरत है। मैं असफलताओं को हैंडल नहीं कर पाती हूं। जब मैं किसी काम को करने में असफल हो जाती हूं तो मेरी मां सबसे बस यही कहती है कि उसे कुछ वक्त के लिए अकेला छोड़ दो।’

bollywood,priyanka chopra,ficci

प्रियंका आगे कहती है ‘मैंने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर बॉलीवुड में एंट्री ली थी। उस समय मुझे लगता था कि मुझे एक जॉब करनी चाहिए लेकिन मैंने अपने आप को समझाया कि मैं अपने कॉम्पटीटर्स में सबसे ज्यादा कॉन्फीडेंट हूं। इंडस्ट्री में 3-4 साल बिताने के बाद मुझे अहसास हुआ कि अगर आप खुद को यह भरोसा दिला देते हैं कि आप बाकी सबसे काबिल हैं तो आपको किसी को पीछे करने की जरूरत नहीं रहती है।’ प्रियंका चोपड़ा ने यह सारी बातें Ficci के एक कार्यक्रम के दौरान कही।

प्रियंका ने अपने ड्रीम रोल के बारे में बताते हुए कहा कि वह ‘मर्द’ वाला किरदार निभाना चाहती हैं। यहां मर्द से मतलब अमिताभ बच्चन की फिल्म से नहीं बल्कि जेंडर से है। अमेरिकी सीरियल ‘क्वांटिको’ में अपने रोल के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि हर महिला को ‘एलेक्स पैरिश’ जैसा होना चाहिए जो अपने किसी भी फैसले के लिए पछतावा न करे।

bollywood,priyanka chopra,ficci

प्रियंका ने कहा, "मेरे लिए एलेक्स एक ऐसी महिला है जो अपने किसी भी फैसले के लिए परेशान नहीं होती, पछतावा नहीं करती और अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं। उसमें कई तरह की खामियां हैं, वो परफेक्ट नहीं है, वो अकेली है, वो लोगों को पसंद नहीं करती बल्कि वो सिर्फ लोगों का इस्तेमाल करती है। तो एक तरह से वो एक आदमी की तरह बर्ताव कर रही है, जो कि शानदार है क्योंकि लड़कियों को अक्सर ऐसे किरदार निभाने का मौका नहीं मिलता और जैसे ही मुझे ये मौका मिला मैंने कहा कि हां मैं ये करूंगी।”

bollywood,priyanka chopra,ficci

बता दे, रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा बहुत ही जल्द अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी रचा लेंगी। इसी कारण उन्होंने सलमान खान की ‘भारत’ से भी किनारा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक