न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री-नाना विवाद का पूनम पांडे ने उड़ाया मजाक, डायरेक्टर से कहा, 'फिक्र मत कीजिए मैं 10 साल बाद वापस नहीं आउंगी'

अपने बोल्ड अंदाज से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली एक्‍ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे Poonam Pandey ने जल्द ही शक्ति कपूर Shakti Kapoor के साथ फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा The Journey of Karma' में नज़र आने वाली हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Oct 2018 9:27:20

तनुश्री-नाना विवाद का पूनम पांडे ने उड़ाया मजाक, डायरेक्टर से कहा, 'फिक्र मत कीजिए मैं 10 साल बाद वापस नहीं आउंगी'

अपने बोल्ड अंदाज से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली एक्‍ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे Poonam Pandey ने जल्द ही शक्ति कपूर Shakti Kapoor के साथ फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा The Journey of Karma' में नज़र आने वाली हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म से शक्ति कपूर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं और उन्होंने जिस अंदाज में वापसी का फैसला किया है वो थोड़ा चौकाने वाला है। पूनम पांडे इस फिल्‍म के ट्रेलर में काफी बोल्‍ड लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म ' द जर्नी ऑफ कर्मा' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो बहुत गरीब है और अपनी मां के साथ अकेली रहती है। उसके सपने ऊंचे हैं वो इंजीनियर बनना चाहती है और इसके लिए अमेरिका जाकर स्टडी करना चाहती है। 65 साल के शक्ति इस फिल्‍म में पूनम पांडे के साथ काफी बोल्‍ड अंदाज में दिख रहे हैं। ट्रेलर के अनुसार शक्ति कपूर इस फिल्‍म में पूनम पांडे के बॉयफ्रेंड बने नजर आ रहे हैं। फिल्‍म में पूनम और शक्ति कपूर के किसिंग सीन भी है।

पूनम हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर लाइव चैट के ज़रिए फैंस से बातचीत की इस दौरान किसी फैन ने उनसे शक्ति कपूर के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा। इस पर पूनम ने जो जवाब दिया वो काफी हैरान कर देने वाला था।

फैंस के सवाल पर पूनम पांडे ने कुछ देर ठहरने के बाद जवाब दिया कि उनका एक्सपीरियंस थोड़ा अनकंफर्टेबल था और तभी डायरेक्टर की ओर देखते हुए उन्होंने कहा, "फिक्र मत कीजिए मैं 10 साल बाद वापस नहीं आऊंगी। पूनम के इस मज़ाकिया जवाब को तनुश्री दत्ता के मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने तनुश्री का नाम नहीं लिया, लेकिन 10 साल बाद वापस आने वाली बात तो इसी ओर इशारा करती है कि उन्होंने तनुश्री पर ही निशाना साधा है।

बता दे, पूनम पांडे ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्‍म नशा से की थी। हालांकि 'नशा' बॉक्‍स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई लेकिन पूनम पांडे के हॉट अंदाज ने काफी लोगों का ध्‍यान अपनी तरफ खींचा। अब अपनी फिल्‍म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' से पूनम पांडे एक बार फिर उसी अंदाज में नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक