न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे फर्क नहीं पड़ता लोग मेरे बारें में क्या बात करते है : परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना वजन काफी कम किया है, इसके लिए कुछ लोग उनके समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन पर ऐसा करके समाज में गलत संदेश देने का आरोप लगाकर उनकी आलोचना कर रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 5:55:44

मुझे फर्क नहीं पड़ता लोग मेरे बारें में क्या बात करते है : परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपना वजन काफी कम किया है, इसके लिए कुछ लोग उनके समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन पर ऐसा करके समाज में गलत संदेश देने का आरोप लगाकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। अभिनेत्री का हालांकि कहना है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या बात करते हैं। परिणीति चोपड़ा ने बताया, "आप हर समय इस पर ध्यान नहीं दे सकते कि लोग आपके बारे में क्या बात कर रहे हैं। अगर ऐसा करते हैं तो आप बुरे चक्र में फंस रहे हैं। आपको अच्छा महसूस करना है, आपको स्वस्थ महसूस करना है। स्वास्थ्य एक बहुत निजी वस्तु है और यही इसकी सबसे मजेदार बात है। आपको ऐसा काम करना है, जिससे आपको फायदा हो, जिससे आपको अच्छा महसूस हो। मुझ पर खास अंदाज में दिखने का दवाब नहीं है। मैं बस स्वस्थ रहना चाहती हूं और स्वस्थ, सुखी और संपूर्ण जीवन जीना चाहती हूं।" स्विमवियर ब्रांड 'स्पीडो इंडिया' ने परिणीति को हाल ही में अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है।

bollywood,parineeti chopra

उनके लिए स्वास्थ्य का अर्थ बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य का मतलब पूरी तरह से खुद को चुनौती देना है। हर दिन, हर प्रशिक्षण सत्र में। अगर यह आपको व्यस्त नहीं करती है, रोमांचित नहीं करती है, आप बोर होने लगेंगे। मैं कुछ नया तलाशती हूं, कुछ ऐसा, जो प्रतिदिन मेरी शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाए।" वैश्विक पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की रिश्ते की बहन परिणीति चोपड़ा ने जोर दिया कि स्वास्थ्य सिर्फ आपके सोचने का तरीका ही नहीं बदलता।

bollywood,parineeti chopra

उन्होंने कहा, "यह स्वास्थ्य और सद्भाव के प्रति आपकी सोच भी बदलती है। जब आप अपने बारे में अच्छा महसूस करने लगते हैं, आप चीजों की प्रशंसा करना शुरू कर देते हैं।" उनकी आगामी फिल्म दिवाकर बनर्जी निर्देशित 'संदीप और पिंकी फरार' है जो तीन अगस्त को रिलीज होगी। इसके बाद विपुल शाह निर्देशित 'नमस्ते इंग्लैंड' दशहरा पर रिलीज होगी, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। परिणीति अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी' में काम कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल