न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंंजाबी सिंगर दिलजीत के 'proper patola' को बादशाह ने लगाया तड़का, तैयार हुआ री-क्रिएट वर्जन, देखे वीडियो

परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड Namaste England' का नया गाना 'प्रॉपर पटोला Proper Patola' रिलीज हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 12:23:48

पंंजाबी सिंगर दिलजीत के 'proper patola' को बादशाह ने लगाया तड़का, तैयार हुआ री-क्रिएट वर्जन, देखे वीडियो

19 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर Arjun Kapoor और परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड Namaste England' का नया गाना 'प्रॉपर पटोला Proper Patola' रिलीज हो गया है। पहले फिल्म का ट्रेलर और उसके बाद रिलीज होने वाले इसके गाने गवाही दे रहे हैं कि 'नमस्ते इंग्लैंड' एक फुल ऑन एंटरटेनमेंट होगी। बादशाह के रैप के साथ आए इस गाने को दिलजीत दोसांझ और आस्था गिल ने मिलकर गाया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का लुक देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि यह युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यही कारण है कि फिल्म के निर्माता लगातार एक से बढ़कर एक गाना दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं।

बादशाह ने इस गाने का म्यूजिक भी कंपोज किया है। गाने के यूट्यूब पर आने के कुछ ही घंटों बाद 7,042,904 लोग देख चुके हैं। इस गाने से पहले फिल्म मेकर्स ने 'भरे बाजार' और 'धूम धड़ाका' गाना रिलीज किया था। लेकिन प्रॉपर पटोला को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके साथ ही फिल्म के रोमांटिक नंबर 'तेरे लिए' को भी खूब पसंद किया गया। 'तेरे लिए' को यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यू मिले हैं।

इस गाने को साल 2013 में जाने-माने पंजाबी गायक दिलजीत ने बनाया था लेकिन फिल्म के लिए इसे बादशाह ने री-क्रिएट किया है। गाना सुनने के बाद तो हम बस यही कहना चाहेंगे कि बादशाह ने दिलजीत को 'प्रॉपर पटोला' के री-क्रिएट वर्जन से ट्रिब्यूट दिया है। हमें पूरी उम्मीद है कि दिलजीत को अपने गाने का बदशाह वर्जन खूब पसंद आया होगा।

अगर गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का एटीट्यूड देखने वाला है। बादशाह ने अपने हुनर से जैसे 'प्रॉपर पटोला' को एक स्तर ऊपर ले जाने का काम किया है, उसमें दोनों कलाकारों ने बादशाह का पूरा साथ दिया है। अगर गाने में आप परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की तुलना करें तो परिणीति चोपड़ा ने इस बार बाजी मार ली है।

बता दें कि 'नमस्ते इंग्लैंड' में परिणीति और अर्जुन कपूर करीब 6 साल बाद साथ आए हैं। इन दोनों सितारों ने साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से एक साथ डेब्यू किया था। परिणीति के साथ काम करने पर अर्जुन ने काफी अच्छा जवाब दिया था। उन्होंने कहा, परिणीति के साथ काम करने में कोई डर नहीं रहता क्योंकि मैं कभी भी उन्हें इंप्रोवाइज करने को कह सकता हूं और वो भी मुझे ऐसी ही सलाह दे देती हैं। तो ऐसे कोस्टार्स के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है क्योंकि आपको सुधरने का और अच्छा काम करने का मौका मिलता है। फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने बताया है कि, ‘नमस्ते इंग्लैंड बहुत ही सिंपल कहानी है। इसमें दर्शकों को प्यारी नोंक-झोंक और जबरदस्त रोमांस देखने को मिलेगा। इसके साथ-साथ हमने इसमें एक गंभीर विषय पर भी बात की है।’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक