न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया भट्ट के बाद अब दीपिका पादुकोण के साथ काम करेंगी मेघना गुलजार, किरदार काफी दमदार रहने वाला है

'पद्मावत' में अपनी एक्टिंग के जौहर से फैंस के दिलों को जितने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 1:50:49

आलिया भट्ट के बाद अब दीपिका पादुकोण के साथ काम करेंगी मेघना गुलजार, किरदार काफी दमदार रहने वाला है

'पद्मावत' में अपनी एक्टिंग के जौहर से फैंस के दिलों को जितने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। दीपिका जल्‍द ही निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्‍म में नजर आने वाली हैं। आलिया भट्ट के साथ 'राजी' बनाने के बाद मेघना अब दीपिका पादुकोण के साथ ऐसिड अटैक पीड़िता पर एक फिल्‍म बनाने वाली हैं। मेघना 'राजी' और 'तलवार' जैसी दमदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं और अब वह एसिड अटैक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म लेकर आ रही हैं। ऐसे में जाहिर है कि मेघना की फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर के किरदार में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण का किरदार काफी दमदार रहने वाला है। शायद दीपिका पादुकोण इतने लंबे समय तक ऐसे ही किसी दमदार किरदार के इंतजार में थी, जहां उन्हें अपनी एक्टिंग स्किल्स को दिखाने का पूरा मौका मिल सके। खबरों की मानें तो दीपिका का किरदार एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी से प्रेरित होगा।

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार दीपिका इस फिल्‍म में महज लीड रोल ही नहीं निभाएंगी, बल्कि इस फिल्‍म को प्रोड्यूज भी करने जा रही हैं। हालांकि इस फिल्‍म का टाइटल अभी तक तय नहीं हुआ है।

दीपिका पादुकोण ने कहा, 'जब मैंने यह कहानी सुनी तो मैं अंदर तक हिल गई। न केवल इस तरह की हिंसा से बल्कि उनकी ताकत, हिम्‍मत, उम्‍मीद और विजय की कहानी से। इस कहानी ने मुझ पर कुछ ऐसा प्रभाव छोड़ा कि मैं तुरंत इसे करने के लिए तैयार हो गई।'

bollywood,deepika padukone,megna gulzar,acid attack survivor laxmi

बता दे, पहले खबरें आ रही थी कि दीपिका पादुकोण 'पद्मावत' के बाद विशाल भारद्वाज के साथ सपना दीदी की बायोपिक में काम करेंगी, लेकिन ऐन मौके पर फिल्म में दीपिका के को-स्टार इरफान के बीमार पड़ जाने के चलते यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। इसके तुरंत बाद दीपिका को खुद भी बैक पेन से गुजरना पड़ा। ​इधर विशाल ने भी कह दिया कि वह इरफान के लौटने के बाद ही अपनी फिल्म पर काम करेंगे।

बता दें कि लक्ष्‍मी अग्रवाल पर 2005 में तब ऐसिड अटैक हुआ, जब वह सिर्फ 15 साल की थीं। 32 साल के जिस शख्‍स ने लक्ष्मी पर अटैक किया था वह उसके परिवार को पहले से ही जानता था। इस बहादुर लड़की ने 2006 में कोर्ट में याचिका दायर कर ऐसिड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। लक्ष्‍मी आज खुद छांव फाउंडेशन नाम की एनजीओ चलाती हैं।

बता दे, दीपिका और रणवीर पिछले लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को लेकर खबरें थी कि नवंबर में बी-टाउन का ये हॉट कपल शादी करने जा रहा है। हालांकि, अब दीपिका पादुकोण ने अपना अगला प्रोजेक्ट लॉक कर दिया है। मेघना गुलजार जैसी दमदार डायरेक्टर की फिल्म में दीपिका पादुकोण को देखना वाकई मजेदार अनुभव होने वाला है। मेघना कंटेट बेस्ड फिल्मों के लिए पहचानी जाती हैं।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक