न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन के रूप में देख भावुक हुए निक जोनास, निकल पड़े आंसू, वीडियो वायरल

जब प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ ईसाई धर्म से शादी के लिए स्टेज पर आ रही थीं तो निक के आंखों से आंसू निकल पड़े

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 2:07:40

प्रियंका चोपड़ा को दुल्हन के रूप में देख भावुक हुए निक जोनास, निकल पड़े आंसू, वीडियो वायरल

शादी के बंधन में बंध चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की जोड़ी ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपनी दोनों रीति-रिवाज से हुई शादी की तस्‍वीरें और वीडियो शेयर कर दिए है। इस शानदार शादी से एक बेहद क्यूट और इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पीपल मैग्जीन (People Magazine) ने रिलीज किया है। इस वीडियो में अमेरिकन सिंगर निक जोनास का एक भावुक दृश्य भी है। यदि आप गौर से देखेंगे तो जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ ईसाई धर्म से शादी के लिए स्टेज पर आ रही थीं तो निक के आंखों से आंसू निकल पड़े। यह इमोशनल वीडियो देख हर कोई एक टक देखता ही रह गया। यह वीडियो रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गया।

प्रियंका के साथ निक की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री शादी की तस्वीरों में बखूबी नजर आई। भारत आकर हिंदू रीति-रिवाजों से हो रही शादी में वह पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे दिखे। इसाई तौर तरीके से हुई शादी में जहां उन्होंने ब्लैक सूट पहना था।

वहीं हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी में निक ने शेरवानी पहनी थी।

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह विवाह से पहले घबराई और डरी हुई थीं, लेकिन जब उन्होंने अपने दूल्हे को अपने रास्ते पर खड़े हुए देखा तो उनकी सारी चिंता छू-मंतर हो गई। आईएएनएस के खबर के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ ईसाई पद्धति के विवाह समारोह में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था।

पीपल डॉट कॉम के अनुसार, प्रियंका ने कहा, "हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन राजकुमारी लगे। लेकिन मैं जो चाहती थी, उसके बारे में मैंने कभी कोई योजना नहीं बनाई थी।" 26 वर्षीय सिंगर निक ने सुझाया कि वह बड़े सपने देखें और अपनी विभिन्न पृष्ठभूमि का जश्न मनाने के लिए भारत में एक नहीं, बल्कि दो समारोह करेंगे।

'क्वांटिको' की एक्ट्रेस प्रियंका ने कहा, "इससे मेरा दिल पिघल गया।" उन्होंने कहा कि भारत में अपने करीबी परिवारों व दोस्तों के साथ दो बड़ी शादियां करना अविश्वसनीय रूप से खास है। उम्मेद भवन पैलेस में हुई इस भव्य शादी में 225 अतिथि पहुंचे थे। इसमें निक के दो भाई केविन पत्नी डेनियल संग, जोए मंगेतर व अभिनेत्री सोफिया टर्नर संग और फ्रेंकी के साथ ही प्रिंयका के भाई सिद्धार्थ शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी