न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने कहा - सलमान के परिवार ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, अरबाज खान बोले- ‘लेंगे लीगल एक्शन’

अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलमान और अरबाज खान के पिता सलीम खान ने कहा कि वे इस मामले पर रिएक्ट करके अपना समय खराब नहीं करना चाहते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 5:11:57

दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने कहा - सलमान के परिवार ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, अरबाज खान बोले- ‘लेंगे लीगल एक्शन’

‘दबंग’ के निर्देशक अभिनव कश्यप ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा खान परिवार ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अब इस मामले पर अरबाज खान का रिएक्शन आया है और उन्होंने अभिनव कश्यप पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, 'जब से हमने ‘दबंग 2’ पर काम शुरू किया हमारी अभिनव से कोई बातचीत नहीं हुई है और मैं नहीं जानता ये सब कहां से आ रहा है। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।' अरबाज ने आगे कहा, 'हम इस पोस्ट से पहले ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुके हैं। इससे पहले भी उनकी एक पोस्ट आई थी जिसके बाद हमने कानूनी कार्रवाई की थी।' वहीं, अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलमान और अरबाज खान के पिता सलीम खान ने कहा कि वे इस मामले पर रिएक्ट करके अपना समय खराब नहीं करना चाहते हैं।

अभिनव सिंह कश्यप ने अपनी पोस्ट में कही ये बात

अपने बुरे अनुभव को शेयर करते हुए अभिनव सिंह कश्यप ने पोस्ट में लिखा है, ‘मेरा अनुभव भी इन सब चीजों से अलग नहीं रहा। मैंने भी शोषण और दादागीरी को झेला है। ‘दबंग’ के समय अरबाज खान और उसके बाद से हमेशा। यहां मैं बता रहा हूं ‘दबंग’ के बाद के अगले 10 साल की कहानी। 10 साल पहले ‘दबंग 2’ से मेरे बाहर निकलने की वजह यह थी कि अरबाज खान और सोहेल खान अपने परिवार के साथ मिलकर मेरे करियर पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे और मुझे काफी डराया-धमकाया गया। अरबाज ने मेरा दूसरा प्रॉजेक्ट भी खराब कर दिया था जो कि श्री अष्टविनायक फिल्म्स का था, जिसे मैंने उसके मालिक मिस्टर राज मेहता के कहने पर साइन किया था। उन्हें मेरे साथ काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मैंने श्री अष्टविनायक फिल्म्स को पैसे वापस दे दिए और फिर मैं वायकॉम पिक्चर्स में गया। उन्होंने भी ऐसा ही किया। बस इस बार नुकसान पहुंचाने वाले सोहेल खान थे और उन्होंने वहां के सीईओ विक्रम मल्होत्रा को धमकी दी। मेरा प्रॉजेक्ट खत्म कर दिया गया था और मैंने साइनिंग फीस 7 करोड़ रुपये, 90 लाख ब्याज के साथ लौटा दिए। इसके बाद मुझे बचाने के लिए रिलायंस एंटरटेन्मेंट सामने आया और हमने साझेदारी में फिल्म ‘बेशरम’ पर काम किया।’

अनुभव ने आगे लिखा, ‘इसके बाद सलमान खान के परिवार ने फिल्म की रिलीज में रोड़े अटकाने शुरू कर दिए थे। ‘बेशरम’ की रिलीज से ठीक पहले उनके पीआरओ ने मुझपर खूब कीचड़ उछाले और मेरे खिलाफ नकारात्मक अभियान चलाया। हालात यह हो गए कि डिस्ट्रीब्यूटर्स मेरी फिल्म खरीदने से डर गए। खैर, रिलायंस इंडस्ट्री और मुझमें इस फिल्म को रिलीज करने की क्षमता थी, लेकिन यह लड़ाई शुरू हो चुकी थी। मेरे दुश्मन मेरे खिलाफ नकारात्मक अभियान चलाते रहे और फिल्म के बारे में बुरा कहते रहे ताकि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाए, लेकिन यह किसी तरह से 58 करोड़ कमा गई, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रही। उन्होंने फिल्म की सैटेलाइट रिलीज पर भी रोक लगाने की कोशिश की जो कि पहले ही जी टेलीफिल्म्स के जयंती लाल को बेचा जा चुका था। हालांकि, रिलायंस के साथ अच्छे संबंध की वजह से सैटेलाइट राइट्स को लेकर मोल-भाव हो गया, लेकिन काफी कम पैसों में।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इसके बाद कई सालों तक मेरे कई प्रोजेक्ट्स अटक गए और मुझे मारने के साथ मेरे घर की महिलाओं को रेप तक की धमकियां मिलने लगी। ऐसे में मेरे और परिवार के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा चोट पहुंची। मेरा तलाक हो गया, मेरा परिवार साल 2017 में पूरी तरह से बिखर गया। उन्होंने यह धमकियां अलग-अलग नंबर से मैसेज के जरिए दी थी। मैं सबूत के साथ साल 2017 में एफआईआर दर्ज करवाने पुलिस थाने पहुंचा लेकिन उन्होंने एफआईआर करने से इनकार कर दिया। ऐसी धमकियां आती रहीं तो मैंने पुलिस पर दबाव बनाया कि वह मैसेज भेजने वाले का पता लगाएं तो वह उन्हें (सोहेल खान- जिसपर मुझे मैसेज भेजने का शक था) ढूंढ नहीं पाए। मेरी शिकायत अब भी ओपन है जबकि मेरे पास पुख्ता सबूत हैं। मेरे दुश्मन काफी चालाक है। मुझपर हमेशा छिपकर वार करते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि मुझे इन 10 सालों में पता लग गया है कि कौन मेरे दुश्मन हैं। मैं आपको बता दूं कि ये सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान हैं। वैसे तो छोटी-मोटी कई मछलियां हैं लेकिन सलमान खान का परिवार इस जहरीले तालाब का मुखिया है। वह किसी को भी डराने-धमकाने के लिए अपने पैसे, राजनीतिक ताकत और अंडरवल्र्ड की ताकतों का मिलाकर इस्तेमाल करते हैं। दुर्भाग्य से सच्चाई मेरी तरफ है और मैं सुशांत सिंह राजपूत की तरह हथियार नहीं डालने वाला। मैंने घुटने टेकने से इनकार कर दिया और तब तक लडूंगा जब तक कि या तो वह लोग या फिर मैं खत्म न हो जाएं। बहुत हो गया बर्दाश्त, अब समय लडऩे का है।’ सोशल मीडिया पर अभिनव सिंह कश्यप का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।' अभिनव सिंह कश्यप ने अपने फेसबुक पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कह दिया है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार खान परिवार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव