न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आ गया राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'छलांग' का ट्रेलर, कुछ ही घंटों में मिले 74 लाख से ज्यादा व्यूज

पिछले काफी समय से दर्शकों को राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म 'छलांग' के रिलीज होने का इंतजार है. अब इस फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 10:49:10

आ गया राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'छलांग' का ट्रेलर,  कुछ ही घंटों में मिले 74 लाख से ज्यादा व्यूज

पिछले काफी समय से दर्शकों को राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म 'छलांग' के रिलीज होने का इंतजार है. अब इस फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हंसल मेहता की ओर से निर्देशित फिल्म छलांग एक यूनिक सोशल कॉमेडी है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। तीन मिनट के इस ट्रेलर को दर्शकों की ओर से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है और यू-ट्यूब पर ट्रेलर वीडियो के लाखों व्यूज हो गए हैं।

फिल्म में राजकुमार राव ने स्कूल के एक पीटी टीजर और नुसरत भरूचा ने स्कूल की कंप्यूटर टीचर का रोल निभाया है। 'छलांग' के ट्रेलर की शुरुआत काफी मजेदार है जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कॉमिडी से भरपूर होगी। राजकुमार राव और नुसरत भरूचा दोनों ही ट्रेलर में इंप्रेस करते दिखाई देते हैं। फिल्म का खास आकर्षण इस बार सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक और इला अरुण जैसे मंझे हुए कलाकार होने वाले हैं। वहीं राजकुमार राव के सामने ग्रे शेड वाले कैरक्टर में दिखाई देंगे मोहम्मद जीशान अयूब।

क्या है ट्रेलर में?

छलांग की रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी के मिश्रण वाली सिंपल स्टोरी है। फिल्म में राजकुमार राव एक मोंटू शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो स्कूल में पीटी टीचर है। मोंटू अपनी इच्छा से टीचर नहीं बनता है, बल्कि सिर्फ पैसे कमाने के लिए वो यह प्रोफेशन चुनता है। वहीं, उसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब स्कूल में एक कंप्यूटर टीचर नीलू की एंट्री होती है और नीलू का किरदार नुसरत भरुचा निभा रही हैं। मोंटू, नीलू को काफी पसंद करता है और उन्हें इंप्रेस करने की हर कोशिश करता है।

फिल बॉलीवुड में कोई भी लव स्टोरी थर्ड एंगल के बिना पूरी नहीं हो सकती, ऐसे में थर्ड एंगल की एंट्री मोंटू के सीनियर के रुप में होती है, जिसका किरदार ज़ीशान अय्यूब निभा रहे हैं। इसके बाद दोनों पर्सनल और पर्सनल लेवल पर एक दूसरे के खिलाफ हैं। ट्रेलर खाफी खुबसूरती से डिजाइन किया गया है और यह आसानी से आगे बढ़ने वाली यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है।

इस फिल्म का डायरेक्शन शाहिद, सिटीलाइट्स, अलीगढ़, सिमरन और ओमेर्ता जैसी बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट कर चुके और नैशनल अवॉर्ड जीत चुके हंसल मेहता ने किया है। 'छलांग' की कहानी लव रंजन, असीम अरोड़ा और जीशान कादरी ने लिखी है। फिल्म को भूषण कुमार, लव रंजन और अजय देवगन ने प्रड्यूस किया है। यह फिल्म ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर 13 नवंबर 2020 यानी दिवाली के मौके पर ऑनलाइन रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव