न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mr. लेले First Look : चड्ढी में वरुण धवन, करण जौहर ने शेयर की फोटो

बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद निर्देशक शशांक खेतान एक बार फिर से वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jan 2020 1:51:09

Mr. लेले First Look : चड्ढी में वरुण धवन, करण जौहर ने शेयर की फोटो

बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद निर्देशक शशांक खेतान एक बार फिर से वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसका आज पहल पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का नाम 'Mr लेले' है। इस पोस्टर को करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। वरुण धवन की यह फिल्म अगले साल यानि 1 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को बना रहे हैं और शशांक खेतान फिल्म के डायरेक्टर हैं। वही फिल्म के पोस्टर की बात करे तो इस पोस्टर में वरुण धवन सिर्फ अंडरवियर में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक पिस्तौल है। इसके बाद भी वरुण डर के मारे अपने हाथ ऊपर किए हुए हैं। वरुण के इस लुक से साफ है कि, वह फिल्म में एक ऐसे लड़के के किरदार में नजर आने वाले हैं जो कि गलती से गुडों के बीच जाकर फंस गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए वरुण धवन ने ट्वीटर पर लिखा, करण जौहर मुझको माफ कर दो। शशांक खेतान चलो चलो अपने अपने घर चलते हैं।

चड्ढी में वरुण का यह पोस्टर एक महीने पहले ही मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूट किया जा चुका था। शशांक और फिल्म के निर्माता करण जौहर फिल्म का पोस्टर 8-10 दिन पहले ही लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन नागरिकता संसोधन कानून और पिछले 10 दिनों से JNU हिंसा के बाद देश के बदले माहौल की वजह से फिल्म का पोस्टर आज रिलीज़ किया गया है। 'Mr लेले' में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जब फिल्म की घोषणा की गई थी, तब जाह्नवी की जगह कियारा अडवाणी को फाइनल किया गया था, लेकिन बाद में डेट्स की कमी की वजह से कियारा की जगह जाह्नवी को कास्ट किया गया। जाह्नवी को फिल्म की कहानी हाल ही में सुनाई गई और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। फिल्म की पूरी कहानी मिडिल क्लास फैमिली के किरदारों, जो जान्हवी, भूमि और वरुण निभाएंगे, उनके इर्द-गिर्द घूमती है, तीनों एक रहस्यमयी घटना में शामिल होते हैं। फिल्म का कहानी तैयार है, लेकिन डायलॉग्स पर इस समय भी काम हो रहा है। फिल्म की शूटिंग फरवरी के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।

varun dhawan,shashank khaitan,mr lele,karan johar,janhvi kapoor,varun dhawan news in hindi,street dancer 3d,entertainment,bollywood news in hindi

आपको बता दे, वरुण धवन फ़िलहाल अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। वरुण धवन के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी है। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें कि साल 2015 में आई फिल्म ABCD 2 में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आए थे। अब दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में नोरा फतेही भी अहम रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव