वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर फिल्म कुली नंबर 1 (Coolie No1), आज से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। 'कुली नंबर 1' निर्देशक डेविड धवन की 1995 की इसी टाइटल की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म का रीमेक है। फिल्म के उसी फ्लेवर को बचाए रखने के लिए इस फिल्म में पुरानी के फिल्म के म्यूजिक का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है। कुली नंबर 1 को देखने का इंतजार फैन्स और सिनेमा के दीवानों को काफी समय से था लेकिन लगता है कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों को निराशा हाथ लगी है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने फिल्म देखने के बाद इसे बुरा बताया है। तो वहीं मीमर्स और जोक्स बनाने वालों के मजे आ गए हैं। ट्विटर पर धड़ल्ले से मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें वरुण धवन और उनकी फिल्म का मजाक बनाया जा रहा है। आइये आपको दिखाएं क्या है यूजर्स का कहना।
Govinda to Varun dhawan after watching #CoolieNo1 cheap remake.@govindaahuja21 @Varun_dvn pic.twitter.com/6bUNdNYn8E
— Sajal Das (@Sajal_Das25)
Audience to Varun Dhawan after watching coolie No 1 :
#CoolieNo1Review#CoolieNo1 #CoolieNo1OnPrime














