न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

र‍िलीज हुआ कुली नंबर 1 का गाना- 'तुझको म‍िर्ची लगी तो..', गोविंदा-करिश्मा के नक्शे कदम पर सारा-वरुण

वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'कुली नंबर 1 (Coolie No 1)' का नया गाना 'तुझको मिर्ची लगी' आज रिलीज कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 4:18:11

र‍िलीज हुआ कुली नंबर 1 का गाना- 'तुझको म‍िर्ची लगी तो..', गोविंदा-करिश्मा के  नक्शे कदम पर सारा-वरुण

वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'कुली नंबर 1 (Coolie No 1)' का नया गाना 'तुझको मिर्ची लगी' आज रिलीज कर दिया गया है। डेविड धवन ने एक बार फिर इस गाने के जरिये सभी को यादों के गलियारों में ले जाकर कुमार सानू और अल्का याग्निक की आवाज के जादू को फिर से दोहराया है जैसा उन्होंने 1994 की क्लासिक में किया था। इस बार गाने में कर‍िश्मा और गोविंदा की जोड़ी नहीं बल्क‍ि वरुण धवन और सारा अली खान पर सबकी नजर ट‍िकी है। इस नई जोड़ी ने गोविंदा और करिश्मा के नक्शे कदम पर चलने का पूरा प्रयास किया है। ये गाना भले ही नई फिल्‍म में है, लेकिन डांस स्‍टाइल से लेकर हुक स्‍टैप तक, सब कुछ पुराने गाने जैसा ही है। लालो जॉर्ज - डीजे चेतस द्वारा रचित, मूल गीत को आनंद-मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध किया गया था और गीत समीर द्वारा लिखे गए थे।

क्रिसमस पर रिलीज हो रही इस फिल्म के निर्देशक डेविड धवन ने कहा, 'ओरिजिनल कुली नंबर 1 के गाने बेहद लोकप्रिय और सदाबहार हैं, और मुझे लगता है क‍ि इन गानों ने इस फिल्म की मदद की है। मैं हमेशा से स्पष्ट था कि अगर मैंने कभी इस फिल्म को दोबारा बनाया, तौ मैं इन ब्लॉकबस्टर गीतों का उपयोग करूंगा। मूल गाने संगीत निर्देशक आनंद मिलिंद द्वारा बनाए गए थे और गीत समीर ने लिखे थे, जो मेरे दिल के बहुत करीब हैं। हमने नए कुली नंबर 1 में इन गीतों को शामिल करके बहुत सारे काम एक साथ किए हैं। यह इसे लौटाकर उनको धन्यवाद देने का मेरा तरीका था।'

आपको बता दे, कुली नंबर 1, 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है जिसे देख फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ट्रेलर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और आशा जताई जा रही है कि फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका