बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) कई बार सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बने रहते है। बीते दिनों अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को प्याज के झुमके गिफ्ट किए थे। ट्विंकल खन्ना ने प्याज के ईयररिंग्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। वही ट्विंकल को वो झुमके इतने पसंद आए कि उन्होंने वो पहन लिए हैं। सोशल मीडिया पर ट्विंकल ने झुमके पहने फोटो शेयर किए हैं। पोस्ट में ट्विंकल ने लिखा- खुशी है कि मुझे इस अमूल्य उपहार को पहनने का मौका मिला जो कि शूट से घर लाए गए थे, इससे पहले कि ये अंकुरित होना शुरू कर देते। #OnionsAreAGirlsBestFriends
इस पोस्ट के साथ ट्विंकल ने दो फोटो शेयर किए हैं। एक फोटो में वो ईयररिंग्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे में प्याज के झुमके दिख रहे हैं, जो कि अंकुरित हो गए हैं।














