28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), दिया मिर्जा और पवेल गुलाटी स्टारर फिल्म 'थप्पड़' को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। फिल्म ने पहले दिन मात्र 3.07 करोड़ का कारोबार किया था वही फिल्म के दूसरे दिन की कमाई भी कुछ खास नहीं रही। फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से फिल्म ने दो दिनों में 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, इसके अभी कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं। दर्शकों को यह फिल्म कम पसंद आई लेकिन फिल्म समीक्षक 'थप्पड़ (Thappad)' की काफी तारीफ कर रहे है।
#Thappad - which started low in morning shows - gathered speed post noon onwards... Metros - especially #Delhi, #NCR - registered healthy growth towards evening and night shows... Occupancy should mul
फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म अमृता (तापसी पन्नू Taapsee Pannu) और उनके पति विक्रम (पावेल गुलाटी) की जिंदगी पर आधारित है। जहां, अमृता एक गृहणी हैं, वहीं, विक्रम एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। लेकिन इन दोनों की जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक 'थप्पड़' मार देता हैं। इसस हादसे से अमृता का आत्म-सम्मान चोटिल हो जाता है। वह कुछ नहीं बोलती पर विक्रम को भी अपनी गलती का एहसास नहीं होता है। इसके बाद अमृता विक्रम से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालती है।














