न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सुसाइड केस पर रिया चक्रवर्ती ने गृहमंत्री अमित शाह से की CBI जांच की मांग, कहा - 'आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं'

सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के एक महीने बाद एक्‍ट्रेस र‍िया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने होम मिन‍िस्‍टर अमित शाह (Amit Shah) से इस मामले में सीबीआई इंक्‍वायरी की मांग की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 4:49:40

सुशांत सुसाइड केस पर रिया चक्रवर्ती ने गृहमंत्री अमित शाह से की CBI जांच की मांग, कहा - 'आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं'

सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के एक महीने बाद एक्‍ट्रेस र‍िया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने होम मिन‍िस्‍टर अमित शाह (Amit Shah) से इस मामले में सीबीआई इंक्‍वायरी की मांग की है। रिया ने इस संदर्भ में दो ट्वीट किए हैं और गृहमंत्री से मामले में दखल देने की अपील की है। ट्वीट में उन्होंने खुद को स्पष्ट रूप से सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया है।

रिया ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं र‍िया चक्रवर्ती, सुशांत स‍िंह राजपूत की गर्लफ्रेंड। उनकी अचानक हुई मौत को अब पूरा एक महीना हो चुका है। मुझे सरकार में पूरा भरोसा है, फिर भी मैं न्‍याय की उम्‍मीद करते हुए अपने हाथ जोड़कर आपसे इस मामले में सीबीआई इनक्‍वायरी की मांग करती हूं।'

अपने दूसरे ट्वीट में रिया ने ल‍िखा, 'मैं आपसे हाथ जोड़कर इस मामले में सीबीआई इनक्‍वायरी की मांग करती हूं। मैं स‍िर्फ ये जानना चाहती हूं कि आखिर क‍िस दबाव में आकर सुशांत को ऐसा कदम उठाना पड़ा।'

सुशांत स‍िंह राजपूत की मौत के मामले में बांद्रा पुलिस कई बड़े लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक उस वजह का पता नहीं लगा पाई है, जिसने सुशांत को ये कदम उठाने पर मजबूर किया। र‍िया ने अपने इंस्‍टाग्राम पर भी ये पोस्‍ट ल‍िखा है।

बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में दखल देने की मांग की है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा था- 'मुझे यकीन है कि सुशांत की अकाल मृत्यु के बारे में आप जानते हैं। मेरे वकील ईशकरण भंडारी ने सुशांत की कथित आत्महत्या के कारणों की जांच की है। हालांकि पुलिस एफआईआर होने के बाद अभी भी मामले की जांच कर रही है।'

पत्र में उन्होंने आगे लिखा 'मुझे मेरे सूत्रों से पता चला है कि दुबई के डॉन से जुड़े बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े नाम सुशांत की मौत को सुसाइड दिखाने के लिए पुलिस पर प्रेशर बना रहे हैं। मैं आपसे विनती करता हूं कि आप महाराष्ट्र के सीएम को सलाह दें कि वे सुशांत के केस की सीबीआई जांच के लिए तैयार हो जाएं। जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए केस की सीबीआई जांच जरूरी है। मैं आश्वस्त हूं कि आपकी सलाह के बाद महाराष्ट्र के सीएम सीबीआई जांच के लिए तैयार हो जाएंगे।'

बता दे, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर है। सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स लिखीं लेकिन यूजर्स को उनका ये पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी जाने लगीं। धमकी के बाद रिया ने साइबर क्राइम सेल से मदद की गुहार लगाई है।

रिया चक्रवर्ती को मिली रेप और जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक कमेंट दिखाया है, जिसमें उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी गई है। रिया ने लिखा है- 'मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही... मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही... मैं शर्म में चुप रही...'। रिया ने धमकी देने वाले शख्स @mannu_raaut पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा। क्या आपने जो कहा है, उसकी गंभीरता का आपको अहसास है? कानून के मुताबिक ये अपराध है। मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए।

रिया ने आगे लिखा, 'मैं साइबर क्राइम सेल से मदद मांगते हुए इस मामले पर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध करती हूं।' पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है, 'अब बहुत हो गया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव