न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टिंग की तरह पढ़ाई में भी हीरो थे सुशांत, बनना चाहते थे इंजीनियर, इंजीनियरिंग एंट्रेंस में मिली थी 7वीं रैंक

21 जनवरी 1986 को पैदा हुए सुशांत सिंह राजपूत ने बिहार की राजधानी पटना में सेंट करण हाई स्कूल और दिल्ली में कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में शुरुआती पढ़ाई पूरी की थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 4:27:09

एक्टिंग की तरह पढ़ाई में भी हीरो थे सुशांत, बनना चाहते थे इंजीनियर, इंजीनियरिंग एंट्रेंस में मिली थी 7वीं रैंक

बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगा ली। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। बिहार में जन्मे 34 साल के सुशांत ने बॉलीवुड में शुरुआत से काफी स्ट्रगल किया था। उनकी पहली कमाई 250 रुपए की थी। जब स्टार बन गए तो चांद पर न सिर्फ प्लॉट खरीद लिया, बल्कि उसे देखने के लिए दूरबीन भी ले आए। सुशांत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्ट्रगल के दिनों में वे 6 लोगों के साथ रूम शेयर करते थे। इस दौरान उन्हें एक प्ले के 250 रुपए मिलते थे। सुशांत कभी-कभार फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पीछे बतौर एक्स्ट्रा डांसर भी काम कर लिया करते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था, लेकिन उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद फिल्मों का सफर शुरू किया था। सुशांत सिंह जिस तरीके से हिंदी सिनेमा में मशहूर एक्टर थे, उसी तरह वह शिक्षा के क्षेत्र में भी टॉप पर रहे। 21 जनवरी 1986 को पैदा हुए सुशांत सिंह राजपूत ने बिहार की राजधानी पटना में सेंट करण हाई स्कूल और दिल्ली में कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में शुरुआती पढ़ाई पूरी की थी।

एंट्रेंस में हासिल की थी 7वीं रैंक

सुशांत सिंह राजपूत ने बताया था कि उन्होंने 2003 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद सुशांत सिंह ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी) से मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की लेकिन कोर्स के तीसरे साल उन्होंने पढ़ाई छोड़कर ऐक्टिंग शुरू कर दी। वे फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे। आईएसएम धनबाद सहित उन्होंने करीब 11 इंजीनियरिंग परीक्षाएं पास की थीं।

उन्होंने थियटर और डांस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद उनके पास शायद ही कभी पढ़ाई के लिए समय बच पाता था। नतीजा यह हुआ कि इंजीनियरिंग में कई बैकलॉग लगे। बाद में उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) को छोड़ने का फैसला किया। एक्टिंग में करियर बनाने की चक्कर में सुशांत सिंह राजपूत चार साल के पाठ्यक्रम में सिर्फ तीन साल की पढ़ाई पूरी कर पाए। सुशांत सिंह राजपूत पटना में पैदा हुए थे। लेकिन उनका पैतृक घर पूर्णिया जिले में था। उनकी एक बहन मितू सिंह स्टेट लेवर की क्रिकेटर रही हैं। उनकी मां का 2002 में निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव