फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। रविवार को घर में उनका शव पंखे से लटकता मिला। घर के नौकर ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। वे 34 साल के थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। लेकिन वे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था। सुशांत सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक्टिव थे। उनका आखिरी पोस्ट अपनी मां के नाम है।
एक्टर ने लिखा- 'आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत'। बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था। जब सुशांत 16 साल के थे, उसी वक्त उनकी मां चल बसी थी। वे अपनी मां के बहुत करीब थे। वे कई बार सोशल मीडिया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं।














