न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरज पर मंगल भारी Trailer / बदले की कहानी में कॉमेडी का तड़का, आपको लोटपोट कर देगा 3 मिनट 16 सेकेंड का ट्रेलर

दिवाली पर बॉक्स ऑफ़िस के सूना रहने की आशंका ख़त्म हो गयी है। रौशनी के पर्व पर बॉक्स ऑफ़िस की रौनक लौटाने आ रही है 'सूरज पे मंगल भारी', जो 13 नवम्बर को रिलीज़ होगी। फ़िल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 2:54:23

सूरज पर मंगल भारी Trailer / बदले की कहानी में कॉमेडी का तड़का, आपको लोटपोट कर देगा 3 मिनट 16 सेकेंड का ट्रेलर

दिवाली पर बॉक्स ऑफ़िस के सूना रहने की आशंका ख़त्म हो गयी है। रौशनी के पर्व पर बॉक्स ऑफ़िस की रौनक लौटाने आ रही है 'सूरज पे मंगल भारी', जो 13 नवम्बर को रिलीज़ होगी। फ़िल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज़ कर दिया गया है।

सूरज पर मंगल भारी का ट्रेलर रिलीज

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही सूरज पर मंगल भारी का ट्रेलर काफी फनी है और मनोरंजन की गांरटी दे रहा है। एक तरफ सूरज (दिलजीत) अपने लिए एक आर्दश लड़की की तलाश में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ मंगल ( मनोज बाजपेयी) लोगों की शादी तोड़ने में विश्वास रखता है। अब ट्रेलर को देख पता चल रहा है कि किसी मौके पर दोनों सूरज और मंगल की जिंदगी साथ टकराती है और ऐसा भूचाल आता है कि सबकुछ बिखरकर रह जाता है। मंगल की वजह से एक तरफ सूरज की शादी होते-होते रह जाती है, तो वहीं दूसरी तरफ मंगल की बहन को भी फंसाने की कोशिश की जाती है।

suraj pe mangal bhari,suraj par mangal bhari trailer,diljit dosanjh,manoj bajpayee,new movie,trailer out,entertainment,bollywood news

फ़िल्म की कहानी 90 के दशक में सेट की गयी है, जो दिलजीत दोसांझ यानि सूरज सिंह ढिल्लों की है। सूरज की शादी के लिए लड़की ढूंढी जा रही है, मगर मंगल नाम का जासूस यानि मनोज उसकी शादी का रोड़ा बन जाता है। आख़िरकार मंगल पे भारी पड़ने के लिए सूरज उसकी बहन (फातिमा सना शेख़) को प्रेम जाल में फंसा लेता है और इस तरह सूरज और मंगल के बीच आंख-मिचौली शुरू होती है। सूरज पे मंगल भारी के ज़रिए मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ पहली बार साथ आ रहे हैं। ट्रेलर में मनोज के किरदार को अलग-अलग गेटअप और वेशभूषा में जासूसी करते दिखाया गया है। दिलजीत और मनोज की जोड़ी खूब पागलपंती मचाने वाली है, बस सवाल तो इतना है कि ये कॉमेडी दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

ट्रेलर मज़ेदार है और फ़िल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा की शैली को दर्शाता है, जो हास्य के साथ बातों-बातों में सामाजिक व्यंग्य कहने के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक इससे पहले तेरे बिन लादेन, द ज़ोया फैक्टर, परमाणु जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। सूरज पे मंगल भारी सोशल सेटायर फ़िल्म है, जिसमें मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख़ के अलावा कई बेहतरीन कलाकार हैं, जिनमें अन्नू कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी, विजय राज़, करिश्मा तन्ना आदि शामिल हैं। ज़ी स्टूडियो निर्माता हैं।

वैसे कॉमेडी फिल्मों को लेकर दिलजीत का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म चले या ना चले लेकिन दिलजीत की एक्टिंग सभी का दिल जीत लेती है। ऐसे में अब जब फिर वे एक कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं, तो फैन्स की उम्मीदों को भी पंख लग गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव