दुनियाभर में तकरीबन 2 लाख लोगों को कोरोना वायरस ने अपने चपेट में ले लिया है। वहीं, इस वायरस की वजह से 8000 लोग अपनी जान गवां चुके है। कोरोना वायरस के मामले भारत में भी तेजी से बढ़ रहे है अब यह संख्या 140 तक पहुंच गई है। वहीं, इस वायरस की वजह से तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। दिल्ली से लेकर केरल तक दहशत फैला रहा कोरोना अब पश्चिम बंगाल भी पहुंच गया है। कोलकाता में कोरोना से संक्रमित पहला मरीज मिला है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना से मंगलवार को देश में तीसरे मरीज की मौत भी हो गई है। इसके अलावा भारतीय सेना का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सरकार ने लोगों से अपना और अपने करीबियों का ख्याल रखने की सलाह दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि जितना हो सके वो बाहर जाना नजरअंदाज करें और बाहर जाते समय मास्क पहनें और लगातार सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करते रहें।














