न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणतंत्र दिवस पर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 40 करोड़ हुई कमाई

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan), एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jan 2020 9:07:19

गणतंत्र दिवस पर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 40 करोड़ हुई कमाई

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan), एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और नोरा फतेही की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 16-17 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने तीन दिनों में ही 39 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़ से शुरुआत की थी वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में मामूली उछाल देखने को मिली थी। 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' ने शनिवार को 13.21 करोड़ की कमाई करी थी। बता दे, वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के साथ कंगना की फिल्म पंगा भी रिलीज हुई थी। पंगा बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत कुछ खास नहीं कर पाई। फिल्म ने पहले दिन 2.70 करोड़ और दूसरे दिन 5.61 करोड़ का कारोबार किया था।

street dancer 3d 40 crore,street dancer 3d box office collection,street dancer 3d box office collection day 4,street dancer 3d collection,street dancer 3d opening,street dancer 3d bumper opening,varun dhawan,nora fatehi,shraddha kapoor,prabhu deva,bollywood news,entertainment

आपको बता दे, 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' नाम से ही एक डांस बेस्ड मूवी है। फिल्म में कोरियॉग्रफी और हैरतअंगेज डांस स्टेप्स हमने अब तक बॉलिवुड की फिल्मों में नहीं देखे हैं। लेकिन फिल्म में कमी रही एक अच्छी कहानी की। रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' को अगर डांस की विजुअल ट्रीट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मगर जितनी अथक मेहनत रेमो ने डांस के क्राफ्ट पर की, उतनी ही अगर वह कहानी पर करते तो यह हिंदी सिनेमा की एक नायाब डांस मूवी बन सकती थी। इसमें कोई शक नहीं की निर्देशक रेमो डिसूजा की यह फिल्म डांस के मामले में उनकी पिछली डांस ओरिएंटेड फिल्म 'एबीसीडी 2' से मीलों आगे है। यहां वह डांस को एक अलग स्तर पर ले जाने में सफल रहे हैं। उन्होंने पॉप, जैज, कॉन्टेम्प्ररी, एफ्रो, लिकिंग एन्ड पॉपिंग जैसे तमाम डांस फॉर्म्स को खूबसूरती से पिरोया है। डांस के दीवाने फिल्म को पल-पल इंजॉय करेंगे, मगर फिल्म की कहानी दर्शक से अपना रिश्ता बनाने में नाकाम रहती है। फिल्म 3डी में है और डांस सीक्वेंस को छोड़कर 3डी इफेक्ट्स का औचित्य फिल्म में नजर नहीं आता।

street dancer 3d 40 crore,street dancer 3d box office collection,street dancer 3d box office collection day 4,street dancer 3d collection,street dancer 3d opening,street dancer 3d bumper opening,varun dhawan,nora fatehi,shraddha kapoor,prabhu deva,bollywood news,entertainment

'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म की कहानी की बात करें, तो कहानी लंदन बेस्ड है। यह फिल्म एनआरआई सहज (वरुण धवन) की कहानी पर आधारित है। सहज इंडिया से काफी सारा पैसा लेकर लंदन लौटता है और डांस प्रैक्टिस के लिए जगह खरीदता है। सहज का बड़ा भाई (पुनीत) डांस बैटल के फाइनल राउंड में चोटिल हो जाता है और कॉम्पटीशन हार जाता है। जिसके बाद सहज का सपना होता है कि उस बैटल को जीते, लेकिन उसकी टीम कमजोर होती है।

सहज की गर्लफ्रेंड मिया (नोरा फतेही Nora Fatehi) होती है, जो ब्रिटेन डांस टीम द रॉयल्स में रहती है। वहीं इनायत (श्रद्धा कपूर) अपनी डांस टीम के साथ सहज का मजाक उड़ाती रहती है। इनायत का डांस ग्रुप पाकिस्तान से होता है, जबकि सहज का ग्रुप इंडिया से। ये दोनों ग्रुप एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका जाने नहीं देते। ऐसे में एक रेस्टोरेंट के ओनर राम प्रसाद (प्रभुदेवा Prabhu Deva) के यहां दोनों ग्रुप क्रिकेट मैच देख रहे होते है, तभी आपस में दोनों ग्रुप की लड़ाई हो जाती है। फिर शुरू होता है डांस को लेकर बैटल।

फिल्म में परिवार, देशभक्ति, समाज सेवा, चैरिटी, इंडिया-पाकिस्तान, डांस, राइवलरी जैसे अनेकों मुद्दों को ठूंसा गया है और उसमें कोई भी मुद्दा मजबूती से उभर नहीं पाया है। फिल्म के कई संवाद सुपरफिशल लगते हैं। विजय कुमार अरोड़ा की सिनेमटॉग्रफी में दम है, मगर फिल्म की लंबाई थोड़ी खलती है। डांस पर आधारित फिल्म होने के नाते बहुत सारे डांस आइटम रखे गए हैं, जो कहानी में अवरोध पैदा करते हैं। संगीत के मामले में भी फिल्म आगे है। प्रभुदेवा को मुकाबला के रीमिक्स में नाचते देख आप मोहित हुए बिना नहीं रहते। उनका डांस नंबर 'मुकाबला' टोटल पैसा वसूल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव