न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'स्ट्रीट डांसर 3डी' की कहानी दर्शकों से अपना रिश्ता बनाने में रही नाकाम, पहले दिन इतनी करोड़ हुई कमाई

'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' की बात करे तो फिल्म नाम से ही एक डांस बेस्ड मूवी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jan 2020 8:20:20

'स्ट्रीट डांसर 3डी' की कहानी दर्शकों से अपना रिश्ता बनाने में रही नाकाम, पहले दिन इतनी करोड़ हुई कमाई

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' और बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'पंगा (Panga)' कल यानि शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' की बात करे तो फिल्म नाम से ही एक डांस बेस्ड मूवी है। फिल्म में कोरियॉग्रफी और हैरतअंगेज डांस स्टेप्स हमने अब तक बॉलिवुड की फिल्मों में नहीं देखे हैं। लेकिन फिल्म में कमी रही एक अच्छी कहानी की। रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' को अगर डांस की विजुअल ट्रीट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मगर जितनी अथक मेहनत रेमो ने डांस के क्राफ्ट पर की, उतनी ही अगर वह कहानी पर करते तो यह हिंदी सिनेमा की एक नायाब डांस मूवी बन सकती थी। इसमें कोई शक नहीं की निर्देशक रेमो डिसूजा की यह फिल्म डांस के मामले में उनकी पिछली डांस ओरिएंटेड फिल्म 'एबीसीडी 2' से मीलों आगे है। यहां वह डांस को एक अलग स्तर पर ले जाने में सफल रहे हैं। उन्होंने पॉप, जैज, कॉन्टेम्प्ररी, एफ्रो, लिकिंग एन्ड पॉपिंग जैसे तमाम डांस फॉर्म्स को खूबसूरती से पिरोया है। डांस के दीवाने फिल्म को पल-पल इंजॉय करेंगे, मगर फिल्म की कहानी दर्शक से अपना रिश्ता बनाने में नाकाम रहती है। फिल्म 3डी में है और डांस सीक्वेंस को छोड़कर 3डी इफेक्ट्स का औचित्य फिल्म में नजर नहीं आता।

street dancer 3d 11 crore,street dancer 3d box office collection,street dancer 3d box office collection day 1,street dancer 3d collection,street dancer 3d opening,street dancer 3d bumper opening,varun dhawan,nora fatehi,shraddha kapoor,prabhu deva,bollywood news,entertainment

वहीं फिल्म की पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D Collection)' ने पहले दिन 10 से 11 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की है। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म की कहानी की बात करें, तो कहानी लंदन बेस्ड है। यह फिल्म एनआरआई सहज (वरुण धवन) की कहानी पर आधारित है। सहज इंडिया से काफी सारा पैसा लेकर लंदन लौटता है और डांस प्रैक्टिस के लिए जगह खरीदता है। सहज का बड़ा भाई (पुनीत) डांस बैटल के फाइनल राउंड में चोटिल हो जाता है और कॉम्पटीशन हार जाता है। जिसके बाद सहज का सपना होता है कि उस बैटल को जीते, लेकिन उसकी टीम कमजोर होती है।

street dancer 3d 11 crore,street dancer 3d box office collection,street dancer 3d box office collection day 1,street dancer 3d collection,street dancer 3d opening,street dancer 3d bumper opening,varun dhawan,nora fatehi,shraddha kapoor,prabhu deva,bollywood news,entertainment

सहज की गर्लफ्रेंड मिया (नोरा फतेही Nora Fatehi) होती है, जो ब्रिटेन डांस टीम द रॉयल्स में रहती है। वहीं इनायत (श्रद्धा कपूर) अपनी डांस टीम के साथ सहज का मजाक उड़ाती रहती है। इनायत का डांस ग्रुप पाकिस्तान से होता है, जबकि सहज का ग्रुप इंडिया से। ये दोनों ग्रुप एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं और एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका जाने नहीं देते। ऐसे में एक रेस्टोरेंट के ओनर राम प्रसाद (प्रभुदेवा Prabhu Deva) के यहां दोनों ग्रुप क्रिकेट मैच देख रहे होते है, तभी आपस में दोनों ग्रुप की लड़ाई हो जाती है। फिर शुरू होता है डांस को लेकर बैटल।

फिल्म में परिवार, देशभक्ति, समाज सेवा, चैरिटी, इंडिया-पाकिस्तान, डांस, राइवलरी जैसे अनेकों मुद्दों को ठूंसा गया है और उसमें कोई भी मुद्दा मजबूती से उभर नहीं पाया है। फिल्म के कई संवाद सुपरफिशल लगते हैं। विजय कुमार अरोड़ा की सिनेमटॉग्रफी में दम है, मगर फिल्म की लंबाई थोड़ी खलती है। डांस पर आधारित फिल्म होने के नाते बहुत सारे डांस आइटम रखे गए हैं, जो कहानी में अवरोध पैदा करते हैं। संगीत के मामले में भी फिल्म आगे है। प्रभुदेवा को मुकाबला के रीमिक्स में नाचते देख आप मोहित हुए बिना नहीं रहते। उनका डांस नंबर 'मुकाबला' टोटल पैसा वसूल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव