फिल्म मॉम में श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी का रोल कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली (Sajal Ali) ने बॉयफ्रेंड अहद रजा मीर से सगाई कर ली है। फिल्म में सजल की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। फिल्म में श्रीदेवी और सजल के अलावा अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में थे। इससे पहले सजल ने 2016 में 'जिंदगी कितनी हसीन हैं' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
बता दे, सजल और अहद की पहली मुलाकात शो यकीन का सफर (2017) के दौरान हुई थी। इसमें सजल ने डॉ. जूबिया का रोल किया था तो वहीं अहद डॉ. असफंदयार के किरदार में दिखाई दिए थे। 2018 में दोनों को सबसे पॉपुलर स्क्रीन कपल के लिए हम अवॉर्ड भी मिल चुका है।














