कोरोना काल में लोगों के लिए 'फरिश्ता' बनकर सामने आए रीयल हीरो सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसको देखने के बाद वह भावुक हो गए। वीडियो एक दिव्यांग बच्चे का हैं, जिसमें वह अपने मुंह से पेंट ब्रश पकड़कर सोनू सूद का स्कैच बना रहा है।
सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। बच्चे की ललक देखने के बाद उन्होंने अपनी भावनाएं बयां की हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'दिल को छू गया। आपसे जल्द मुलाकात होगी प्यारे बच्चे।'














