बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपना नया रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने अपना नया रेस्टोरेंट मुंबई में खोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए रेस्टोरेंट की तस्वीर साझा की है। साथ ही इसके लिए खुशी भी जाहिर की है। तस्वीर में शिल्पा शेट्टी का नया रेस्टोरेंट काफी आलीशान नजर आ रहा है। शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में Bastian chain का रेस्टोरेंट वर्ली में खोला है। बांद्रा वाले Bastian में अक्सर बॉलीवुड सितारे हैंगआउट के लिए जाते रहते हैं। वर्ली वाले Bastian रेस्टोरेंट को शिल्पा शेट्टी ने पति राजकुंद्रा (Raj Kundra) के साथ मिलकर खोला है। उन्होंने इस रेस्टोरेंट के मेनू में दूसरे डिश भी शामिल की हैं। वहीं इस खास मौके पर उन्होंने अपने दोस्त जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख को आमंत्रित भी किया था।














