न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर चर्चाओं में आई ‘पानी’, अब अपने दम पर बनाएंगे इसे शेखर कपूर

लगभग पांच साल पहले यशराज फिल्म्स ने अन्तर्राष्ट्रीय निर्देशकों में शुमार निर्देशक शेखर कपूर के साथ पानी नामक फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 02 Jun 2019 5:47:13

फिर चर्चाओं में आई ‘पानी’, अब अपने दम पर बनाएंगे इसे शेखर कपूर

लगभग पांच साल पहले यशराज फिल्म्स ने अन्तर्राष्ट्रीय निर्देशकों में शुमार निर्देशक शेखर कपूर के साथ ‘पानी’ नामक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। घोषणा के साथ ही यशराज फिल्म्स से इसके मुख्य सितारे सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पोस्टर जारी किए थे। उन दिनों इस फिल्म की बॉलीवुड के गलियारों में काफी चर्चा थी क्योंकि यह एक महंगा प्रोजेक्ट था जिसके जरिये निर्देशक शेखर कपूर भारतीय फिल्मों में वापसी कर रहे थे।

काफी समय तक चर्चाओं में रहने के बाद अचानक से इस फिल्म की चर्चा बन्द हो गई। कहा गया कि यशराज फिल्म्स इस मेगा बजट फिल्म को बनाने में समर्थ नहीं है। इसीलिए इसे बन्द कर दिया गया है। लेकिन अब यह फिल्म एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है।

‘पानी’ को फिर से चर्चाओं में लाने वाले शेखर कपूर हैं। उन्होंने हाल ही में एक अखबार को दिए बयान में कहा है कि मैं ‘पानी’ को बनाकर रहूंगा। अब मैं पानी पर जोर-शोर से काम करने वाला हूं। मैं इस फिल्म को यशराज के साथ बनाने निकला था पर वो लोग इसे नहीं बनाना चाहते तो हम जल्द ही बैठकर इस मसले को सुलझाने वाले हैं। उनसे कहने वाला हूं कि वो अपना हिस्सा छोडऩे का क्या लेंगे, क्योंकि अब तो मैं यह फिल्म बनाने ही वाला हूं।’ शेखर के इस बयान पर अब तक यशराज की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

shekhar kapoor,sushant singh rajput,pani,pani movie,yash raj films,enteratinment,bollywood

मेन लीड में होंगे सुंशात

शेखर इस फिल्म को बिहार में जन्मे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाने वाले थे। अमूमन पोखरों और झील की बहुतायत वाले उस राज्य के भी कई शहरों में जलस्तर बहुत नीचे तक जा चुका है। हालांकि इस फिल्म को बनाने का प्रयास पिछले चार साल से चल रहा है। शेखर कहते हैं ‘मुझे लगता है कि सुशांत भी अब बिजी हो गए हैं। हो सकता है कि सिचुएशन थोड़ी बदल जाए पर वह मैं देख रहा हूं। हम जल्द ही स्थिति की अनाउंसमेंट करने वाले हैं।’

shekhar kapoor,sushant singh rajput,pani,pani movie,yash raj films,enteratinment,bollywood

आमिर खान को लेकर बनाना चाहते थे ‘टाइम मशीन’

बॉलीवुड में शेखर कपूर को मासूम, मिस्टर इंडिया, बैंडिट क्वीन और दुश्मनी सरीखी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने आमिर खान को लेकर ‘टाइम मशीन’ नामक फिल्म भी बनानी शुरू की थी लेकिन तब अचानक से उन्हें हॉलीवुड की फिल्म को निर्देशित करने का प्रस्ताव मिला जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। ‘टाइम मशीन’ आज तक नहीं बन पाई है।

shekhar kapoor,sushant singh rajput,pani,pani movie,yash raj films,enteratinment,bollywood

निर्देशन से पहले अभिनय में आजमाया था खुद को

गौरतलब है कि शेखर कपूर निर्देशन के क्षेत्र में आने से पहले स्वयं को अभिनय के क्षेत्र में भी आजमा चुके थे, लेकिन उन्हें वहाँ ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। शेखर कपूर ने शबाना आजमी के साथ फिल्म ‘टूटे खिलौने’ में नायक के रूप में काम किया था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी लेकिन इस फिल्म का एक गीत ‘माना हो तुम बेहद हसीं ऐसे बुरे हम भी नहीं. . . .’ बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस गीत के बोलों को कैफी आजमी ने लिखा और संगीतबद्ध किया था भप्पी लाहिरी ने। गीत को अपनी आवाज दी थी यशुदास ने। यह गीत आज भी जब कभी सुनाई देता है तो श्रोता एक क्षण रुककर इसे सुनने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो