न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस वजह से राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती में आई दरार, बोले- 'माफी मांग गले लगाना चाहता था लेकिन...'

राजेश खन्ना काफी अच्छे दोस्त माने जाते थे लेकिन 1992 में उन दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 9:27:18

इस वजह से राजेश खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती में आई दरार, बोले- 'माफी मांग गले लगाना चाहता था लेकिन...'

शत्रुघन सिन्हा अब भले की फिल्मी पर्दे से दूर चल रहे हों, लेकिन उनकी जिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। शत्रुघन सिन्हा ने बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता है। आपको बता दे, शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के स्वर्गीय कलाकार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के साथ संबंध अच्छे नहीं रहे, हांलाकि बॉलीवुड में शत्रुघ्न सिन्हा और राजेश खन्ना काफी अच्छे दोस्त माने जाते थे लेकिन 1992 में उन दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। 1992 में नई दिल्ली सीट के लिए हुए उपचुनाव में राजेश खन्ना ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा जबकि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के सदस्य थे, इसलिए राजेश खन्ना के खिलाफ उन्हें चुनाव मैदान में उतारा गया। राजेश खन्ना ने करीब 28 हजार मतों से शत्रुघ्न सिन्हा को हरा दिया था।

shatrughan sinha,rajesh khanna,entertainment,bollywood news

हाल ही में शत्रुघन सिन्हा ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी सफर को लेकर ढेर सारी बातें की। इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ‘नई दिल्ली सीट से उपचुनाव में जब मैं राजेश के खिलाफ खड़ा हुआ तो वह बेहद नाराज थे। मैं ईमानदारी से बताऊं तो मैं ऐसा नहीं करना चाहता था, लेकिन लाल कृष्ण आडवाणी जी के आग्रह को मैं टाल नहीं पाया। हांलाकि बाद में मैंने इन बातों को राजेश के साथ स्पष्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी नाराजगी जारी रही। लंबे समय तक हमारे बीच बातचीत बंद रही। काफी समय बाद हमारी बातचीत शुरू हुई’।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि ‘राजेश खन्ना जब अस्पताल में भर्ती थे तो मैं उनसे माफी मांग कर उन्हें गले लगाना चाहता था, लेकिन बड़ा ही अफसोस है कि मेरे ऐसा करने से पहले ही वह इस दुनिया से विदा हो गए’। राजेश खन्ना का निधन 2012 में हुआ। वह लीवर संबंधित बीमारी से पीड़ित थे। उनके परिवार में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पत्नी डिंपल कपाड़िया और बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ना ही इन दो दिग्गज कलाकारों के बीच आपसी दुश्मनी शुरु होने की वजह बनी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका