न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लागत 60 करोड़, कमाई 300 करोड़, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई ‘कबीर सिंह’

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कबीर सिंह रुकने का नाम नहीं ले रही है और दर्शक इस फिल्म के दीवाने हो रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 01 Jul 2019 2:16:10

लागत 60 करोड़, कमाई 300 करोड़, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हुई ‘कबीर सिंह’

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कबीर सिंह रुकने का नाम नहीं ले रही है और दर्शक इस फिल्म के दीवाने हो रहे हैं। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का निर्माण सिने 1 स्टूडियो ने टी सीरीज के भूषण कुमार और किशन कुमार के साथ मिलकर किया है। इस फिल्म का कुल बजट 60 करोड़ है जिसमें प्रिंट, प्रचार-प्रसार का खर्चा शामिल है। यह तेलुगू हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को पहले से ही उम्मीद थी कि इस फिल्म का हिन्दी वर्जन दर्शकों को ज्यादा पसन्द आएगा और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी। लेकिन फिल्म ने जो कुछ किया है वह हैरान करने वाला है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक वैश्विक स्तर पर 250 करोड़ का कारोबार कर चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि यह इसी सप्प्ताह 300 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। यह शाहिद कपूर के करिअर की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

shahid kapoor,kiara advani,kabir singh,kabir singh 250 crore,kabir singh 300 crore,entertainment,bollywood

बात करें इसके ताजा कारोबार की तो कबीर सिंह ने दूसरे शुक्रवार 12.21 करोड़ रुपये, शनिवार 17.10 करोड़ रुपये और रविवार को 17.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। रविवार को भारत-इंग्लैंड का विश्व कप में मुकाबला था, लेकिन इसका ज्यादा असर कबीर सिंह के कलेक्शन पर नहीं पड़ा।

shahid kapoor,kiara advani,kabir singh,kabir singh 250 crore,kabir singh 300 crore,entertainment,bollywood

कबीर सिंह ने पहले सप्ताह में 134.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दस दिनों में यह फिल्म भारत से अब तक 181.57 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को 200 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। कबीर सिंह ने 50 करोड़ का आंकड़ा 3 दिनों में, 100 करोड़ का आंकड़ा 5 दिनों में, 150 करोड़ का आंकड़ा 9 दिनों में और 175 करोड़ का आंकड़ा 10 दिनों में पार कर लिया है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ‘कबीर सिंह’ तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का ऑफिशियल रीमेक है। बतौर सोलो हीरो 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह शाहिद कपूर की पहली फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका