न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कबीर सिंह’ रुकावटों भरा है 300 करोड़ का रास्ता, 250 करोड़ निश्चित

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लगातार मिल रही सफलता के चलते 3रे सप्ताह में भी इसको 2000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 05 Jul 2019 6:45:32

‘कबीर सिंह’ रुकावटों भरा है 300 करोड़ का रास्ता, 250 करोड़ निश्चित

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) के प्रदर्शित होने से पहले जारी हुए ट्रेलर को देखकर इस बात का अहसास हुआ था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की पहली 100 करोड़ी फिल्म साबित होगी, लेकिन ऐसी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म किस तरह से कारोबार कर रही है यह इस बात से साबित हो रहा है कि इसने अपने दो सप्ताह के सफर में 214 करोड़ का कारोबार करते हुए न सिर्फ सलमान खान (Salman Khan) की ‘भारत (Bharat)’ को पीछे छोड़ा है अपितु इसने अब तक प्रदर्शित और सफल रही 8 और फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ हर यह पहली ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म है जिसने 200 करोड़ के आंकड़े को छुआ है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लगातार मिल रही सफलता के चलते 3रे सप्ताह में भी इसको 2000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। सलमान खान की ‘भारत’ 3रे सप्ताह में 1000 से कम सिनेमाघरों में रह गई थी, जबकि उसे 4700 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया था और कबीर सिंह को 3100 स्क्रीन्स पर।

shahid kapoor,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office collection,kabir singh 250 crore,box office collection,kiara advani,entertainment,bollywood

2रा सप्ताह और कमाई 213 करोड़

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह पूरे कर लिए हैं। दूसरे सप्ताह में इस फिल्म ने शुक्रवार 12.21 करोड़ रुपये, शनिवार 17.10 करोड़ रुपये, रविवार 17.84 करोड़ रुपये, सोमवार 9.07 करोड़ रुपये, मंगलवार 8.31 करोड़ रुपये, बुधवार 7.53 करोड़ रुपये और गुरुवार 6.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 134.42 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 78.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दो सप्ताह में यह फिल्म 213.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

shahid kapoor,kabir singh,kabir singh box office,kabir singh box office collection,kabir singh 250 crore,box office collection,kiara advani,entertainment,bollywood

टॉप 5 में 2रे स्थान पर पहुँची ‘कबीर सिंह’

2019 में प्रदर्शित हुई हिंदी फिल्मों में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ‘कबीर सिंह (Kabir Singh)’ कमाई के मामले में 2रे स्थान पर पहुँच गई है। पहले स्थान पर विक्की कौशल की ‘उरी’ (247 करोड़) है। सलमान खान की ‘भारत’ (210.68 करोड़) 3रे स्थान पर आती है। इसके बाद चौथे स्थान पर ‘केसरी’ और पांचवें नंबर पर ‘टोटल धमाल’ है।

क्या वर्ष की पहली 300 करोड़ी बनेगी कबीर सिंह

कबीर सिंह (Kabir Singh) जिस अंदाज में बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है उससे यह तो तय है कि यह ‘उरी (URI)’ को पीछे छोड़ते हुए आसानी से बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। सवाल यह पैदा होता है कि क्या यह 300 करोड़ी होगी या नहीं। ‘कबीर सिंह’ के 300 करोड़ी होने में कई रुकावटें हैं। 3रे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी फिल्म के इस आंकड़े तक पहुँचने के लिए रुकावटें शुरू हो गई हैं। हॉलीवुड फिल्म स्पाइडरमैन का प्रदर्शन हो चुका है और यह दर्शकों को अपने साथ जोडने में कामयाब हो रही है। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’ भी प्रति दिन 3 से 4 करोड़ का कारोबार कर रही है। इसके बाद 12 जुलाई को ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। पहले इस फिल्म का बज नहीं था लेकिन अब लगातार प्रमोशन के चलते दर्शकों की रुचि इसमें बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त 19 जुलाई को हॉलीवुड फिल्म ‘द लॉयन किंग’ का प्रदर्शन भी होना है। इस हॉलीवुड फिल्म का बज कुछ वैसा ही है जैसा ‘द जंगल बुक’ का था।

300 करोड़ के लक्ष्य को पाने के उसे अभी 86 करोड़ का कारोबार और करना है। यह लक्ष्य वह पांचवें सप्ताह की शुरुआत में प्राप्त कर सकती है। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। कड़े मुकाबले के साथ ही उसके सिनेमाघरों में भी कमी हो जाएगी। अगले सप्ताह विश्व कप क्रिकेट में रोमांचक सेमी फाइनल और फाइनल होंगे। इसका निश्चित रूप से असर ‘कबीर सिंह’ के कारोबार पर पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो